Friday, March 06, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ऐसी बुरी किस्मत किसकी होगी! फुटबॉल से बचने के लिए शख्स ने सारे जुगाड़ लगाए लेकिन मुसीबत ने नहीं छोड़ा पीछा

ऐसी बुरी किस्मत किसकी होगी! फुटबॉल से बचने के लिए शख्स ने सारे जुगाड़ लगाए लेकिन मुसीबत ने नहीं छोड़ा पीछा

Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY Published : Jul 31, 2023 01:58 pm IST, Updated : Jul 31, 2023 01:58 pm IST

एक शख्स की बुरी किसम्त उसका पीछा छोड़ने का नाम ही नहीं ले रही है। वह खुद को फुटबॉल से बचाने के लिए हर तरीके आजमाता है लेकिन वह बच नहीं पाता है।

फुटबॉल से दोस्त को लगी चोट।- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA फुटबॉल से दोस्त को लगी चोट।

किस्मत का खेल आपको कहीं भी ले जा सकता है। अगर किस्मत अच्छी रही तो आप हर जगह चहकते रहेंगे और अगर बुरी हुई तो आप कहीं भी जाकर छुप जाइए आपके साथ जो होना होगा वह होकर ही रहेगा। ऐसा ही कुछ इस वीडियो में नजर आ रहा है। जहां एक शख्स को उसकी किस्मत ने उसे बहुत बुरा दिन दिखाया। लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद आपका दिन जरूर बन जाएगा। आपकी हंसी रुकने का नाम तक नहीं लेगी।

हाय रे! मेरी किस्मत

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स अपने दोस्तों के साथ फुटबॉल खेल रहा है। फाउल होने पर पेनाल्टी शूटआउट का मौका आता है। शख्स अपनी टीम के साथ गोल को डिफेंड करने के लिए एक खतार में खड़ा हो जाता है। दूसरा बंदा फुटबॉल को शूट करता है। फुटबॉल सीधे जाकर शख्स के थोबड़े पर लगता है। इसके बाद फिर से विरोधी टीम के बंदे को शूटआउट का मौका मिलता है लेकिन इस बार ये शख्स फुटबॉल से बचने के लिए अपनी जगह बदल लेता है फिर भी दूसरे शूट में भी फुटबॉल आकर सीधे उसके चेहरे पर पड़ता है। तीसरी बार फिर से शूटआउट होता है इस बार भी विरोधी टीम का वहीं बंदा शूट के लिए आता है और ये भाई साहब चोट से बचने के लिए इस बार अपना चेहरा पीछे गोल की तरफ कर के खड़ा हो जाता है। दूसरा बंदा फिर से फुटबॉल को शूट करता है। इस बार वह गोल की तरफ फुटबॉल मारता है लेकिन फुटबॉल गोल पोस्ट से टकराकर फिर से उस शख्स के चेहरे पर आकर लगता है और इस बार वह जमीन पर गिर जाता है।

लोगों ने भी अपनी किस्मत के बारे में बताया

इस फनी वीडियो को सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर देखा जा रहा है। लोग मजे लेने के लिए इसे अपने यार दोस्तों के साथ भी शेयर कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 4 मिलियन लोगों ने देखा और 47 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है। जबकि तमाम यूजर्स ने इस वीडियो पर काफी मजेदार कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने लिखा- ऐसी किस्मत मेरी ही है। दूसरे ने लिखा- मेरी तो हंसी रूक ही नहीं रही है ये वीडियो काफी मजेदार है। तीसरे ने लिखा- आप अपनी किस्मत से भाग नहीं सकते। 

ये भी पढ़ें:

70 की उम्र में लड़ा रहे थे आशिकी, बुजुर्ग के दिल से खेल गई 23 साल की लड़की, शादी वाले दिन ही दे दिया गच्चा

ट्रैक पर खड़े होकर शख्स पीछे से आ रही ट्रेन का बना रहा था Video, हुआ दर्दनाक हादसे का शिकार

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement