1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शख्स ने मुंह में रख लिए जलते हुए अंगारे, गन्ने की तरह जलती लकड़ी चबाते दिखा, Video देख नहीं होगा अपनी आंखों पर यकीन

शख्स ने मुंह में रख लिए जलते हुए अंगारे, गन्ने की तरह जलती लकड़ी चबाते दिखा, Video देख नहीं होगा अपनी आंखों पर यकीन

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Aug 16, 2024 06:59 am IST,  Updated : Aug 16, 2024 06:59 am IST

सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। जिसमें एक शख्स अपने मुंह में जलते हुए अंगारे रख लिया है।

आग के अंगारों को चबाते हुए दिखा शख्स- India TV Hindi
आग के अंगारों को चबाते हुए दिखा शख्स Image Source : SOCIAL MEDIA

अगर कोई आपसे ये कहे कि वह अपने मुंह में जलते हुए अंगारों को रख सकता है तो यह सोचने में भी जरा असंभव सा लगता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसा वीडियो दिखाने जा रहे हैं। जिसे देख आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। वीडियो (Video) को देख हर कोई इस सोच में पड़ गया कि शख्स ने आखिर ऐसा कर कैसे लिया।

मुंह में अंगारे रखकर डांस करने लगा शख्स

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स ने अपना हुलिया बहुत ही डरावना सा बना रखा है। मानो जैसे कोई राक्षस हो। वह जलती हुई लकड़ी के अंगारों को गन्ने की तरह चबा रहा है। साथ में शख्स चिल्ला भी रहा है। थोड़ी देर उस लकड़ी को चबाने के बाद शख्स नीचे जमीन पर बैठ जाता है और फिर वह नीचे रखे हुए अंगारों को उठाकर अपने मुंह में रख लेता है और फिर उन अंगारों को चबाने लगता है। इसके बाद वह अपने हाथों से उन अंगारों को उठाकर हवा में उछाल देता है। वहीं, पास में बैठे लोग इस तमाशे को आराम से बैठकर देख रहे हैं। 

भारत में ऐसी परंपराओं को मानने वाले कई संप्रदाय है

वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सुरेश चौधरी नाम के यूजर ने शेयर किया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 2 लाख लोगों ने देखा और 1100 लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने से यह मालूम पड़ता है कि किसी धार्मिक आयोजन पर शख्स ऐसा कर रहा होगा। भारत में कई जगहों पर आपको ऐसी संप्रदाय मिल जाएंगी, जो इस काम को करना अपनी परंपरा मानते हैं। इन परंपराओं के तहत लोग रात्रि जागरण करते हैं और आग के अंगारों पर डांस भी करते हैं। ऐसे में पहले से ही बड़ी मात्रा में लकड़ियों को जला लिया जाता है और फिर अंगारों का ढेर लगाकर उसे फैला दिया जाता है। जिस पर लोग डांस करते हैं। साथ में ढोल-नगाड़े भी बजाए जाते हैं।

ये भी पढ़ें:

खतरों की खिलाड़ी निकली आंटी, जान हथेली पर रखकर खिड़की का शीशा साफ करते दिखी महिला, Video हुआ वायरल

बीच सड़क पर हुई पटका-पटकी, नशे में चूर दो शराबियों का लड़ते हुए Video हुआ वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।