1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Blinkit से शख्स ने शेयर किया अपना दुख, Chat का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

Blinkit से शख्स ने शेयर किया अपना दुख, Chat का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 01, 2024 11:56 am IST,  Updated : Jan 01, 2024 11:56 am IST

सोशल मीडिया पर एक स्क्रीनशॉट काफी वायरल हो रहा है। इस स्क्रीनशॉट में आप ब्लिंक इट के स्टाफ और उसके एक कस्टमर के बीच हुई बातचीत देख सकते हैं।

ब्लिंकइट ने शेयर किया स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
ब्लिंकइट ने शेयर किया स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

आज नए साल का पहला दिन है। इस दिन को सेलिब्रेट करने के लिए हर कोई पहले से ही प्लान बना लेता है। लोग अपने दोस्तों के साथ 31 दिसंबर की रात कहीं घूमने जाने या फिर किसी के घर पर रुककर पार्टी करने का प्लान बनाते हैं और उनकी यह पार्टी फिर अगले दिन यानी 1 जनवरी की सुबह तक चलती है। इसी बीच एक शख्स ने ब्लिंक इट के कस्टमर चैट पर बात करते हुए अपना एक दुख शेयर किया जिसका स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर खुद ब्लिंक इट ने शेयर किया है। पोस्ट काफी वायरल हो रहा है।

स्क्रीनशॉट में क्या है?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट काफी वायरल हो रहा है जो ब्लिंक इट ने अपने आधिकारिक हैंडल से किया है। इस पोस्ट में ब्लिंक इट के स्टाफ और एक कस्टमर के बीच की बाचतीत का स्क्रीनशॉट है। ब्लिंक इट की तरफ आकाश नाम के स्टाफ ने कस्टमर से पूछा कि, मैं आपकी किस तरह सहायता कर सकता हूं? इसके जवाब में कस्टमर लिखता है, 'मैंने नए साल की पार्टी के लिए आपके एप से चिप्स और ड्रिंक मंगाया था लेकिन ऑर्डर में कुछ गायब है।' यह पढ़ते ही ब्लिंक इट की तरफ से मैसेज आता है, 'क्या आप बता सकते हैं कि ऑर्डर में क्या मिसिंग है?' इसके जवाब में शख्स लिखता है, 'पार्टी करने वाले दोस्त, क्या डिलीवरी बॉय रुक सकता है?' इसके बाद आकाश की तरफ से कोई रिप्लाई नहीं आया।

यहां देखें वायरल पोस्ट

लोगों ने क्या कहा?

ब्लिंक इट ने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा है, 'आकाश ने चैट छोड़ दिया।' खबर लिखे जाने तक इस पोस्ट को 1 लाख 82 हजार लोगों ने देख लिया है। पोस्ट देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- आकाश ने चैट पार्टी में ज्वाइन होने के लिए छोड़ा है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- यह मजाक से ज्यादा दुखी करने वाली बात है। यहां कई  सारे लोग हैं जैसे मैं, जिन्होंने पार्टी करने के लिए सामान ले लिया है मगर पार्टी करने के लिए कोई नहीं है।

ये भी पढ़ें-

दादाजी ने अपने डांस से लोगों को बनाया अपना दीवाना, Video सोशल मीडिया पर उड़ा रहा है गर्दा

Video Viral: हाथी की कलाकारी ने लोगों का जीता दिल, अपनी सूंड से बनाई खुद की तस्वीर

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।