1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video Viral: हाथी की कलाकारी ने लोगों का जीता दिल, अपनी सूंड से बनाई खुद की तस्वीर

Video Viral: हाथी की कलाकारी ने लोगों का जीता दिल, अपनी सूंड से बनाई खुद की तस्वीर

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 01, 2024 09:50 am IST,  Updated : Jan 01, 2024 09:50 am IST

वायरल हो रहे वीडियो में एक हाथी अपने सूंड से खुद की तस्वीर बनाते हुए नजर आ रहा है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने जमकर तारीफ की।

हाथी की कलाकारी- India TV Hindi
हाथी की कलाकारी Image Source : SOCIAL MEDIA

पेंटिंग बनाना एक ऐसी कला है जो हर किसी को नहीं आती है। और जिन लोगों को यह कला आती है, वो इस टैलेंट से दुनिया को अपना फैन बना लेते हैं। ऐसे कई उदाहरण आपने आज तक देखे ही होंगे। मगर क्या आपने कभी किसी जानवर को पेंटिंग बनाते हुए देखा है। हैरान हो गए ना, लेकिन हम मजाक नहीं कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपका चौंकना तय है। 

हाथी ने बनाई पेंटिंग

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक हाथी ने अपने सूंड में पेंटिंग करने वाला ब्रश पकड़ा हुआ है। उसके सामने बोर्ड पर एक पेपर रखा हुआ है। वीडियो में नजर आता है कि वह उस पेपर पर कुछ पेंटिंग कर रहा है। थोड़ी ही देर में वह खुद की यानी हाथी की तस्वीर बना डालता है जो देखने में काफी अच्छी लगती है। इतना ही नहीं हाथी के अलावा वह कुछ फूल भी बनाता है और अपना नाम भी लिखता है। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

लोगों ने कही ये बात

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर  animal.care_love नाम के पेज ने शेयर किया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 14.4 मिलियन लोगों ने देख लिया है और 16 लाख से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- इसने  मुझसे भी बेहतर पेंटिंग की है। दूसरे यूजर ने लिखा- ये मुझसे भी ज्यादा टैलेंटेड है। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये कितना प्यारा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

ये भी पढ़ें-

27 हजार रुपये देने के बाद शख्स को मिला एक साबुन, यहां जानें क्या है पूरा मामला

Viral Video: महिला की हरकत देख परेशान हुए लोग, बोले- 'Corona जी वापस आ जाओ'

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।