1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral Video: मालिक का दूर जाना हाथी से नहीं हुआ बर्दाश्त तो उसने किया कुछ ऐसा कि...

Viral Video: मालिक का दूर जाना हाथी से नहीं हुआ बर्दाश्त तो उसने किया कुछ ऐसा कि...

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 29, 2023 09:05 pm IST,  Updated : Sep 29, 2023 09:06 pm IST

इंसान और जानवरों के बीच का रिश्ता भी काफी अनोखा होता है। आपके साथ रहते-रहते ये जानवर आपके काफी करीब आ जाते हैं और फिर ये आपसे दूर नहीं हो सकते हैं।

हाथी और उसके मालिक का ऐसा प्यार- India TV Hindi
हाथी और उसके मालिक का ऐसा प्यार Image Source : TWITTER

इस दुनिया में ऐसे कई लोग हैं जो अपने शौक के लिए जानवरों को पालते हैं। कुछ लोग कुत्ता, बिल्ली जैसे छोटे जानवर को पसंद करते हैं तो वहीं कुछ घोड़े और हाथी जैसे बड़े जानवरों को प्यार करते हैं। अब जानवर छोटा हो या फिर बड़ हो, आपके साथ रहते-रहते वो आपकी जिंदगी का हिस्सा बन जाते हैं। ठीक इसी तरह आप भी उनकी जिंदगा का एक अहम हिस्सा बन जाते हैं। वो आपके बिना नहीं रह सकते हैं। इस बात को साबित करता हुआ एक वीडियो आजकल खूब वायरल हो रहा है जिसमें एक हाथी अपने मालिक से कितना प्यार करता है, वह दिखाई देता है।

मालिक और हाथी का ऐसा प्यार

सोशल मीडिया पर आजकल एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स अपने पालतू हाथी से दूर जाने का नाटक कर रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स बाइक पर तैयार बैठा है। और हाथी का मालिक उससे दूर जाने के लिए बाइक की तरफ जा रहा है। यह देखते ही हाथी को बुरा लगता है और वह उसे रोकने लगता है। ऐसा वह शख्स कई बार करता है मगर हाथी उसे हर बार रोकता नजर आता है। हाथी और उसके मालिक के बीच प्यार के इस वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया है।

लोगों ने कही ये बातें

इस वायरल वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X(पहले ट्वीटर) पर @Ananth_IRAS नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया है कि, 'आप हाथी और उसके मालिक के बीच प्यार देखिए। हाथी उसे जाने ही नहीं दे रहा है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 39.5K लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक शख्स ने लिखा- अंत में हाथी जीत गया। तो वहीं एक दूसरे शख्स ने कहा- दोनों के बीच कितना प्यार है।

देखिए ये प्यारा वीडियो

ये भी पढ़ें-

ट्रक की गेट पर लटका रहा टोल कर्मचारी मगर ड्राइवर ने नहीं रोकी गाड़ी, कहा-'ये तेरे बाप की गाड़ी है'

ये जुगाड़ इंडिया से बाहर नहीं जाना चाहिए, शख्स ने जुगाड़ लगाकर डब्बे को बनाया सॉकेट बोर्ड, लोगों ने किए मजेदार कमेंट

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।