1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. महिला के साथ छेड़खानी करना पड़ा भारी, अगले ही पल में उसने शख्स को तीनों लोक के दर्शन करा दिए, वीडियो वायरल

महिला के साथ छेड़खानी करना पड़ा भारी, अगले ही पल में उसने शख्स को तीनों लोक के दर्शन करा दिए, वीडियो वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 29, 2023 05:30 pm IST,  Updated : Sep 29, 2023 05:30 pm IST

सोशल मीडिया पर आजकल एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। एक महिला ने शख्स को ऐसा सबका सिखाया कि अब वह किसी के साथ भी छेड़खानी नहीं करेगा।

शख्स को छेड़खानी का मिला फल- India TV Hindi
शख्स को छेड़खानी का मिला फल Image Source : TWITTER

आज के दौर में महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं और अपने जीवन में आगे बढ़ रही हैं। समाज की सोच इतनी बदल गई है कि अब कोई महिला और पुरुष में फर्क नहीं करता है और दोनों को समान अवसर प्रदान करता है। मगर इतने बदलाव के बाद भी समाज में कुछ लोग ऐसे हैं जो महिलाओं के रास्ते में कांटे की तरह काम करते हैं। कहीं रास्ते में महिला अकेली दिख जाती है तो यह लोग उनके साथ बदतमीजी और छेड़खानी जैसी घटनाओं को अंजाम देते हैं। अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स महिला को परेशान करता हुआ दिखाई दे रहा है। मगर उस महिला ने उसे जो सबक सिखाया, वो जिंदगी भर याद रखेगा।

महिला ने सिखाया अच्छा सबक

सोशल मीडिया पर एक वीडियो अभी खूब वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो किसी लिफ्ट की लगती है जिसमें एक महिला अपने फ्लोर के आने का इंतजार कर रही है। इसी दौरान लिफ्ट में मौजूद एक शख्स उसके साथ छेड़खानी करने लगता है। पहले तो महिला उसे इग्नोर करती है और कहीं और जाकर खड़ी हो जाती है। लेकिन वह आदमी नहीं मानता है और महिला के कंधे पर हाथ रख देता है। इसके बाद महिला उसके हाथ को काफी तेजी से झटकती है और उसके मुंह पर जोर का एक पंच मारती है। इसके बाद महिला शख्स की जमकर कुटाई करती है जिसके बाद वह बेहोश जैसी हालत में पहुंच जाता है।

लोगों ने महिला की तारीफ की

इस वायरल वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X(पहले ट्विटर) पर @TheFigen_ नाम के पेज से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 5.8 मिलियन लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने इस महिला की जमकर तारीफ की है। एक महिला यूजर ने लिखा- यह आदमी इसी लायक है। तो वहीं एक दूसरी महिला यूजर ने कहा- मैं इसी तरह की महिला हूं।

यहां देखें वायरल वीडियो

ये भी पढ़ें-

पाकिस्तान का लाइव डिबेट शो अचानक बन गया दंगल का अखाड़ा, इमरान खान को लेकर भिड़े दो नेता, वीडियो वायरल

रतन टाटा ने एक बार फिर लोगों का जीता दिल, कुत्ते के मालिक को खोजने के लिए इंस्टा पर डाला पोस्ट

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।