1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video Viral: लड़की की विदाई पर रोता दिखा लड़का, दोस्तों ने उसे गले लगाकर दी हिम्मत

Video Viral: लड़की की विदाई पर रोता दिखा लड़का, दोस्तों ने उसे गले लगाकर दी हिम्मत

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 28, 2023 09:39 pm IST,  Updated : Sep 28, 2023 09:39 pm IST

सोशल मीडिया पर आजकल एक वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में विदाई के दौरान लड़की की जगह लड़का अपने दोस्तों के गले लगकर रोता हुआ दिखाई दे रहा है।

ड़की की विदाई पर रोता दिखा लड़का- India TV Hindi
ड़की की विदाई पर रोता दिखा लड़का Image Source : TWITTER

शादी जीवन के सबसे यादगार पलों में से एक होता है। शादी के बाद दो अनजान व्यक्ति अपनी एक नई जिंदगी की शुरूआत करते हैं इसलिए इस पल को यादगार बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाती है। शादी के दौरान अनेको रस्मों के बीच हंसी-मजाक भी चलता रहता है। पूरी शादी के दौरान हर किसी के चेहरे पर खुशी दिखाई देती है। मगर एक समय आता है जब लड़की वाले दुखी हो जाते है। जब उनकी बेटी की विदाई होती है, तब ऐसा होता है। मगर अभी एक वायरल वीडियो में इसका उल्टा होता हुआ नजर आ रहा है। इस वीडियो में लड़की की जगह लड़का रोता हुआ नजर आ रहा है।

लड़की की लड़का हुआ दुखी

सोशल मीडिया पर आजकल एक वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में आप देखेंगे कि शादी के बाद विदाई हो रही है। मगर इसमें लड़की नहीं बल्कि लड़के की विदाई हो रही है। आप देख सकते हैं कि लड़की ने लड़के का हाथ पकड़ा हुआ है और वह उसे लेकर चल रही है। इसी दौरान लड़का दुखी मन से वहां खड़ें अपने दोस्तों के गले लगते हुए दिखाई दे रहा है। ऐसा नजारा देख लड़की की हंसी छूट जाती है। लड़के और उसके दोस्तो का ये मजाकिया अंदाज लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

लोगों ने क्या कुछ कहा?

इस वायरल वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X(पहले ट्विटर) पर @umda_panktiyaan नाम के पेज ने शेयर किया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया है कि यह आने वाले दौर का सच है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 60 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। इस मजेदार वीडियो को देखने के बाद एक बंदे ने कहा- ये दिन भी ज्यादा दूर नहीं है। तो वहीं एक लड़की ने पूछा कि ऐसा दौरा कब आएगा।

यहां देखें वायरल वीडियो

ये भी पढ़ें-

पढ़ने का नहीं था मन तो बच्चा बोला, 'मेरी सांस अच्छे से नहीं चल रही', वीडियो देख लोगों को आई दया

मेट्रो को बना दिया फर्नीचर हाउस, ट्रेन में सोफा लेकर सफर करते दिखे दो युवक, वीडियो हुआ वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।