अपने बचपन में हर कोई गेम का दीवाना जरूर होता है। कुछ लोग तो बड़े होने के बाद भी गेम खेलते हैं और उसी में अपनी करियर बना लेते हैं। आपने भी बचपन में खूब गेम खेले होंगे। आप सभी ने और कोई गेम खेला हो या फिर नहीं खेला हो, मगर GTA गेम जरूर खेला होगा। देखा सिर्फ इस गेम का नाम लेने से आपकी यादा ताजा हो गई। GTA गेम से हर किसी की यादें जुड़ी हुई होती हैं। अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद हर किसी को GTA की याद आ गई।
Related Stories
GTA अंदाज में पुलिस से बचता दिखा शख्स
सोशल मीडिया पर आजकल एक वीडियो काफी देखा जा रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स बाइक पर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ भाग रहा है। उसके पीछे पुलिस लगी हुई और वह बचने के लिए बाइक को काफी तेजी से चला रहा है। उसके बाइक चलाने के अंदाज को देखने के बाद आपको GTA गेम की याद आ जाएगा। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी शेयर और लाइक किया जा रहा है।
लोगों ने वीडियो देख कही ये बात
इस वायरल वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X(पहले ट्विटर) पर @MoreCrazyClips नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया है कि, शख्स और उसकी गर्लफ्रेंड पुलिस से बचकर भाग रहे हैं। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 337.2K व्यू मिल चुके हैं। वीडियो को देखने के बाद एक बंदे ने लिखा- इतनी मेहनत करने के बाद भी पकड़े गए। तो वहीं दूसरे बंदे ने कहा कि- ये लोग रियल लाइफ में GTA 5 खेल रहे थे। आपने अगर इस गेम को खेला है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं।
यहां देखिए वायरल वीडियो
ये भी पढ़ें-
अपने बच्चों को 'IRON MAN' देखने की अनुमति दें वरना...: वायरल हुआ धमकी भरा लेटर