1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. एक लड़का, दो लड़की और हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी को लेकर सीवान की सड़कों पर भिड़ी दो महिलाएं, वीडियो वायरल

एक लड़का, दो लड़की और हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी को लेकर सीवान की सड़कों पर भिड़ी दो महिलाएं, वीडियो वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 26, 2023 06:40 pm IST,  Updated : Sep 26, 2023 06:44 pm IST

प्यार चक्कर में लोग क्या कुछ नहीं गुजरते हैं, फिर तो लड़ाई बहुत ही छोटी चीज है। सोशल मीडिया पर एक लड़के के चक्कर में दो लड़कियों के लड़ने का वीडियो वायरल हो रहा है।

एक लड़के के चक्कर में भिड़ी दो लड़कियां- India TV Hindi
एक लड़के के चक्कर में भिड़ी दो लड़कियां Image Source : TWITTER

सोशल मीडिया पर हर दिन कोई ना कोई वीडियो वायरल होता ही रहता है। कभी-कभी ऐसे वीडियो वायरल होते हैं जो हमें हंसने पर मजबूर कर देते हैं तो वहीं कुछ वीडियो देखने के बाद हर कोई हैरान हो जाता है कि आखिर इसने ये कैसे किया। मगर अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है, वैसा आपने पहले नहीं देखा होगा। इस वायरल वीडियो में दो लड़कियां आपस में लड़ती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो के कैप्शन में यह दावा किया जा रहा है कि दोनों लड़कियां एक लड़के के लिए आपस में लड़ रही हैं। यह वीडियो देखने के बाद लोगों ने कहा- हमें एक नहीं मिल रही है और इसके लिए दो लड़ रही हैं।

सड़क से लेकर क्लास तक भिड़ी

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें आप देख सकते हैं कि बीच सड़क पर दो लड़कियां आपस में काफी बुरी तरह से लड़ रही हैं। वहां मौजूद अन्य लड़कियां उन्हें रोकने का प्रयास कर रही हैं मगर सब फेल हो गई। वीडियो में पर्पल कलर की बुर्का पहनी महिला दूसरी महिला को खूब मारती हुई दिखाई दे रही है। इनकी यह लड़ाई यही नहीं रुकती। ये महिलाएं सड़कों पर लड़ने के बाद क्लासरूम में भी लड़ाई करती हुई नजर आ रही है।

यहां देखें वायरल वीडियो

लोगों ने लिए जमकर मजे

इस वायरल वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X(पहले ट्विटर) पर @gharkekalesh नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में यह दावा किया गया है कि, दो लड़कियां एक लड़के के लिए सीवान की सड़कों पर लड़ रही हैं। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने इनसे जमकर मजे भी लिए हैं। एक बंदे ने लिखा- अरे थोड़ा और जोर से लड़ो। तो वहीं एक दूसरे बंदे ने लिखा कि- हमें इसके आगे का अपडेट चाहिए।

ये भी पढ़ें-

सस्ते नशे का असर देखिए, बीच सड़क पर युवक ने किया हंगामा, लोगों ने कहा- भाई कहां मिलेगा ये माल?

भाई ऐसी भी क्या मजबूरी थी जो साड़ी पहनकर बनानी पड़ी रील, वीडियो सोशल मीडिया पर हो गया वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।