1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. झोल कर झोला बेचना चाहता था शख्स लेकिन फिरंगी भी निकला अपनी धुन का पक्का, 550 की चीज 50 रुपए में ले गया

झोल कर झोला बेचना चाहता था शख्स लेकिन फिरंगी भी निकला अपनी धुन का पक्का, 550 की चीज 50 रुपए में ले गया

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jun 23, 2025 07:41 am IST,  Updated : Jun 23, 2025 07:41 am IST

इस वाकये के वीडियो को विदेशी पर्यटक ने अपने फोन के कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @PicturesFoIder नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक 14 लाख लोगों ने देखा और 12 हजार लोगों ने लाइक किया है।

झोला बेचते शख्स- India TV Hindi
झोला बेचते शख्स Image Source : SOCIAL MEDIA

भारतीय लोगों में एक बड़ी ही बुरी आदत है। यहां लोग हर किसी को लूटने की फिराक में रहते हैं। अगर इनकी नजर किसी विदेशी व्यक्ति पर पड़ जाती है तो किसी भी चीज की कीमत उसे 10 गुना ज्यादा बताते हैं। उन्हें लगता है कि फिरंगियों को बड़ी ही आसानी से बेवकूफ बनाया जा सकता है और उनसे पैसे लूटे जा सकते हैं। लेकिन अब इन्हें कौन ही बताए कि इंटरनेट और सोशल मीडिया के इस जमाने में विदेशी लोगों को भी भारत में आटे-दाल का भाव पता रहता है। अगर कोई उन्हें लूटने की कोशिश करता है तो दूसरों को जागरूक करने के लिए वे तुरंत ही अपने साथ हुए वाकये का वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं।

खरीददारी करने निकला विदेशी पर्यटक

हाल में एक ऐसे ही फिरंगी का वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें फिरंगी एक बाजार में खरीदारी करते नजर आ रहा है। इस दौरान सबसे पहले वह एक आदमी से चिप्स खरीदने के लिए उसकी कीमत पूछता है, जिस पर वह आदमी उसकी कीमत मात्र 20 रुपए बताता है। आदमी के मुंह से उचित दाम सुनकर वह फिरंगी उस चिप्स के पैकेट को खरीद लेता है। आगे वह एक और शख्स के पास जाता है, जो झोला बेचने का काम कर रहा था। जब वह फिरंगी उस झोला (सिल्क बैग) बेचने वाले से एक झोले की कीमत पूछता है तो वह उसे एक की कीमत 550 रुपए बताता है। इतना सुनते ही वह फिरंगी समझ जाता है कि ये शख्स मुझे लूटने की कोशिश कर रहा है और वह झोला खरीदने से मना कर वहां से चल देता है।

झोला खरीदने पहुंचा

ग्राहक छूटता देख झोला बेच रहे भाई साहब तुरंत दाम घटाकर 500 रुपए पर आ जाते हैं और फिरंगी से कहते हैं कि एक दाम और उचित दाम मात्र 500 रुपए लगेंगे। लेकिन फिरंगी को वह झोला अभी भी बहुत महंगा लग रहा था। वह बिना कुछ खरीदे ही वहां से जाने लगा। इसके बाद दुकानदार को फिर समझ आया कि शायद थोड़ी कीमत कम कर दूं तो ये फिरंगी मेरे झोले को खरीद लेगा, इसलिए वह झोले की कीमत घटाकर 400 रुपए पर आ गया। लेकिन फिरंगी के लिए ये अभी भी बहुत ज्यादा था, इसलिए वह वहां से जाने लगा।

10 गुना ज्यादा दाम बताकर लूटना चाह रहा था शख्स

यह देख शख्स उस फिरंगी को वापस बुलाता है और बात 200 रुपए पर फिक्स करने को कहता है। यहां भी फिरंगी को सौदा काफी महंगा लग रहा था, जिसके बाद बात 150 रुपए पर आती है, फिर 100, और जब फिरंगी को ये 100 रुपए भी उस झोले के लिए महंगे लगते हैं, तब वह शख्स उसे झोले को मात्र 50 रुपए में बेचने को तैयार हो जाता है। मतलब कहां 550 रुपए में एक झोला बेचने की फिराक में था वह शख्स जिसे अब वह मात्र 50 रुपए में बेचने जा रहा है। कुल मिलाकर यह फिरंगी मोलभाव करने में भारतीयों का भी उस्ताद निकला।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें:

पसंदीदा औरत के साथ-साथ पसंदीदा बाइक भी हो फिर तो क्या ही कहने, बुड्ढों के कबीर सिंह का Video हुआ वायरल

शादी में स्टेज पर तमाशा दिखाने लगा शख्स, सिर से मारकर फोड़ा नारियल, दुल्हन का रिएक्शन हो गया वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।