1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ठेके से शराब लेने पहुंचा था युवक, कोहनी पर जैसे ही पड़ी दुकानदार की नजर, Video बना कर दिया वायरल

ठेके से शराब लेने पहुंचा था युवक, कोहनी पर जैसे ही पड़ी दुकानदार की नजर, Video बना कर दिया वायरल

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jul 19, 2025 02:57 pm IST,  Updated : Jul 19, 2025 05:32 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि एक युवक की कोहनी पर उंगली निकली हुई है जिसे देखकर लोग दंग रह गए।

इस लड़के के कहोनी पर निकली हुई है उंगली जैसी एक चीज- India TV Hindi
इस लड़के के कहोनी पर निकली हुई है उंगली जैसी एक चीज Image Source : INSTAGRAM/@MR__VIVEK__SOLANKI_

सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग हैरान हैं और सिर खुजाने पर मजबूर हो गए हैं। वीडियो इतना हैरत से भरा है कि लोग ये कह रहे हैं कि, "अरे, ये क्या बला है?" तो चलिए अब आपको इस वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं। वीडियो की शुरुआत एक शराब दुकान से होती है, जहां एक युवक ठेके से शराब लेने पहुंचा है। अब तक तो सब नॉर्मल था, लेकिन जैसे ही दुकानदार की नजर उस युवक की कोहनी पर पड़ी, उसका दिमाग ही घूम गया। दुकानदार ने युवक से अपनी कोहनी दिखाने को कहा। युवक ने अपनी कोहनी दिखाई जिसमें एक छोटी-सी उंगली जैसी चीज हिलते दिख रही है।

कोहनी पर निकली उंगली

यह नजारा देख दुकानदार दंग रह गया और उसने उस युवक से अपने हाथ दिखाने को कहा और कहा कि क्या तुम्हारे हाथ की सारी उंगलियां सही सलामत हैं? युवक ने अपने हाथ की उंगलियों को दिखाया जो सभी सही सलामत दिख रही थीं। आगे युवक ने कोहनी पर निकली उंगली को हिलाकर दिखाया। जब दुकानदार ने देखा कि इस "उंगली" में नाखून भी है, जो बाकायदा बढ़ रहा है, बस फिर क्या, दुकानदार ने फटाफट अपना फोन निकाला, वीडियो बनाया, और उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। नतीजा ये हुआ कि ये वीडियो रातों-रात सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और ये लड़का अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।

वीडियो देख दंग रह गए लोग

इस वायरल वीडियो को देखने के बाद लोग इसे लेकर तरह-तरह की थ्योरी बना रहे हैं। कोई कह रहा है, "ये तो सुपरपावर है, अब ये भाई कोहनी से टचस्क्रीन चला लेगा!" तो कोई मजाक उड़ा रहा है कि "लगता है, भगवान ने उंगली बनाने का कोटा पूरा नहीं किया था, तो कोहनी पर चिपका दी।" णजाक से हटकर अगर बात विज्ञान की करें तो ऐसे मामलों में एक्सपर्ट्स का कहना है कि ये एक दुर्लभ जेनेटिक हालत है। जिसे पॉलिडैक्टिली कहते हैं। आसान भाषा में कहें तो, इसमें इंसान को सामान्य से ज्यादा उंगलियां मिल जाती हैं। कोहनी पर उंगली होने के पीछे का कारण जेनेटिक म्यूटेशन को माना जा सकता है। इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जिसे @mr__vivek__solanki_ नाम के यूजर ने शेयर किया है। वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

VIDEO: 'हैवी ड्राइवरों से भरा पड़ा है हमारा देश', तीन पहियों के साथ सड़क पर JCB दौड़ते दिखा ड्राइवर

किसी मॉडल से कम नहीं है ये ठेले वाली लड़की, खाने से ज्यादा हो रही खूबसूरती और कॉन्फिडेंस की चर्च

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।