1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. चोरी की दुनिया में आज तक नहीं हुआ होगा ऐसा कांड, कबूतरबाज चचा के घर से चोर उड़ा ले गए 400 कबूतर

चोरी की दुनिया में आज तक नहीं हुआ होगा ऐसा कांड, कबूतरबाज चचा के घर से चोर उड़ा ले गए 400 कबूतर

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Feb 22, 2025 02:33 pm IST,  Updated : Feb 22, 2025 02:33 pm IST

आज तक आपने घर में रखे रुपए-पैसे, गहने-जेवरात और सोना-चांदी की चोरी के बारे में सुना होगा लेकिन मेरठ से एक अजीबोगरीब चोरी का मामला सामने आया। जहां एक कबूतर मालिक के 400 कबूतरों पर चोरों ने अपना हाथ साफ कर लिया।

चोरी के बाद छत पर कबूतरों को खोजते हुए चचा- India TV Hindi
चोरी के बाद छत पर कबूतरों को खोजते हुए चचा Image Source : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक अजीबोगरीब चोरी का मामला सामने आया है। जहां चोरों ने सोना-चांदी, गहना-जेवर और रुपया पैसा छोड़ 400 कबूतर उड़ा ले गए। रात के समय में चोरों ने एक कबूतर व्यापारी के घर से 400 कबूतरों को गायब कर दिए। सुबह जब कबूतर व्यापारी अपने कबतरों को दाना डालने गया तब उसे इस चोरी का पता चला। 

10 लाख के कबूतर गायब

मामला मेरठ के लसाड़ी गांव का है। जहां एक कबूतर व्यापारी के घर की छत से 400 कबूतरों को चोर चुरा ले गए। बताया जा रहा है कि ये कबूतर बहुत ही बेशकीमती थे। उनकी कीमत कम से कम 10 लाख रुपए थी। चोरी के बाद कबूत व्यापारी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें कबूतरों के मालिक उन कबूतरों के आशियाने के पास खड़े होकर कबूतरों के अंडे और उनके चूजों को दिखाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में कबूतर मालिक यह बताते हुए भी नजर आ रहे हैं कि चोर अंडे और चूजों को छोड़ सभी बड़े कबूतरों को चुरा ले गए। 

मामले पर पुलिस का रूख

चोरी के बाद कबूतर मालिक ने पुलिस थाने में इसकी शिकायत भी की। जहां मामले को लेकर मेरठ सिटी एसपी आयुष विक्रम सिंह ने कहा कि थाने में हाजी अफीम नाम के व्यक्ति की तरफ से 400 कबूतरों की चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसे लेकर जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर विधिक कार्यवाही की जाएगी। हाजी अफीम पिछले 20 सालों से कबूतरों का व्यापार कर रहे हैं। वे उन्हें पालने और बेचने का काम करते हैं। 

ये भी पढ़ें:

ये कौन सी फौज तैयार हो रही भई! पुलिसवालों को सिखाया जा रहा मेकअप करना, सुंदर बनकर करनी होगी ड्यूटी, जानें ऐसा क्यों

पति की Ex गर्लफ्रेंड को पत्नी ने बुलाया, एनिवर्सरी पर ऐसा सरप्राइज गिफ्ट पाकर खुशी से झूम गया हसबैंड

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।