1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'मोनालिसा तो एकदम हीरोइन बन गई भाई', पहाड़ी ड्रेस में बनाई रील हुई वायरल तो लोगों ने किए ऐसे कमेंट

'मोनालिसा तो एकदम हीरोइन बन गई भाई', पहाड़ी ड्रेस में बनाई रील हुई वायरल तो लोगों ने किए ऐसे कमेंट

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Mar 24, 2025 08:17 pm IST,  Updated : Mar 24, 2025 08:17 pm IST

मोनालिसा की एक रील सोशल मीडिया पर इन दिनों जमकर वायरल हो रही है। जिसमें वे अल्का याग्निक के गाने पर लिप्सिंग और डांस करते नजर आ रही हैं।

मोनालिसा की रील हुई वायरल- India TV Hindi
मोनालिसा की रील हुई वायरल Image Source : SOCIAL MEDIA

महाकुंभ में वायरल हुई मेनालिसा अब किसी परिचय की मोहताज नहीं रही। फिल्मों में करियर की शुरूआत करने जा रहीं मोनालिसा फिलहाल एक्टिंग के गुर सीख रही हैं। उससे पहले ही सोशल मीडिया पर वे इस कदर वायरल हो चुकी हैं कि लगभग हर रोज उनके वीडियो रील्स वायरल होते रहते हैं। हाल में उनकी एक और रील वायरल हो रही है। जिसमें वे पहाड़ी लुक में डांस करते हुए रील बना रही हैं। इस वीडियो में वे फिल्म 'बंजारन' के गाने पर डांस करते नजर आ रही हैं। इस गाने को अल्का याग्निक ने गाया है और इसे श्रीदेवी पर फिल्माया गया था।

पुराने गानों पर रील बनाते दिख जाती हैं मोनालिसा

मोनालिसा अक्सर पुराने बॉलीवुड गानों रील बनाते दिख जाती हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी लगभग हर रील वायरल होती रहती है। मोनालिसा के इस रील को लोग खूब देख और पसंद कर रहे हैं। वहीं तमाम लोग उनके इस रील पर उनकी अदाकारी की खूब तारीफ कर रहे हैं। लोगों ने इस रील पर अपना जमकर प्यार लुटाया है। 

लता मंगेशकर के गाने पर मोनालिसा ने बनाई रील

मोनालिसा के इंस्टाग्राम पर एक और रील देखने को मिल सकती है। जिसमें वह लता मंगेशकर के ‘मैं तेरे इश्क में’ गाने पर रील बनाते नजर आ रही है। इस रील में वह लिप्सिंग के साथ-साथ गाने पर डांस भी कर रही हैं। फिलहाल सोशल मीडिया पर उनकी यह रील भी जमकर वायरल हे रही है। इसके अलावा मोनालिसा ने श्रेया घोषाल का गाना ‘सूना-सूना लम्हा मेरा’ पर लिप्सिंग की है। जिसमें वह एक काले रंग का सूट पहने और कानों में मैचिंग इयररिंग्स डाले नजर आ रही हैं। इस रील में वे गाने की पंक्तियों को दोहराते दिख रही हैं। जिसे देख ऐसा लग रहा जैसे श्रेया घोषाल की जगह वे ही इस गाने को गा रही हैं।

ये भी पढ़ें:

'लगता है अब Ice Cream ही बेचनी पड़ेगी', दुकान के सामने डांस कर रही लड़की को देख लोगों ने तय कर लिया अपना भविष्य

VIDEO: फ्लाइट के अंदर सिगरेट पीती दिखी महिला, पकड़े जाने पर की प्लेन में आग लगाने की कोशिश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।