1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. VIDEO: फ्लाइट के अंदर सिगरेट पीती दिखी महिला, पकड़े जाने पर की प्लेन में आग लगाने की कोशिश

VIDEO: फ्लाइट के अंदर सिगरेट पीती दिखी महिला, पकड़े जाने पर की प्लेन में आग लगाने की कोशिश

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Mar 24, 2025 04:14 pm IST,  Updated : Mar 24, 2025 04:16 pm IST

फ्लाइट के अंदर एक महिला का सिगरेट पीते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महिला की इस हरकत से फ्लाइट में अराजकता जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई।

प्लेन के अंदर सिगरेट...- India TV Hindi
प्लेन के अंदर सिगरेट पीती महिला Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला विमान के अंदर सिगरेट पीती हुई दिख रही है। महिला के इस हरकत से यात्री और फ्लाइट स्टाफ दंग रह गए और तुरंत महिला को सिगरेट बुझाने को कहने लगे। लेकिन महिला ने उनकी एक ना सुनी और जबरन फ्लाइट के अंदर सिगरेट पीने लगी। जिसके बाद फ्लाइट स्टाफ ने जैसे-तैसे उसके हाथ से सिगरेट छुड़ाया और उससे दूर किया। महिला की सिगरेट जब छीन गई तो वह और भी उग्र हो गई और उसने अपनी जेब से लाइटर निकालकर प्लेन में आग लगाने की कोशिश करने लगी। 

फ्लाइट का वीडियो हो रहा वायरल

वायरल हो रहा यह वीडियो इस्तांबुल से साइप्रस जाने वाली फ्लाइट का बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला यात्री विमान में धूम्रपान कर रही है। जो नियमों के सख्त खिलाफ है। स्थिति तब और बिगड़ गई जब महिला ने प्लेन के अंदर आग लगाने की कोशिश की। जिसके बाद चालक दल ने मामले में तुरंत हस्तक्षेप किया और उसे आग लगाने से जैसे-तैसे रोका गया। वीडियो फुटेज में यह भी देखा जा सकता है कि फ्लाइट के क्रू मेंबर्स महिला से लाइटर छीनने की कोशिश कर रहे हैं और महिला के हाथों में रखे सिगरेट को बुझाने के लिए उस पर पानी डाल रहे हैं। हालांकि क्रू मेंबर्स की त्वरित कार्रवाई ने प्लेन में होने वाली भयावह स्थिति को टाल दिया।

प्लेन के अंदर सिगरेट पीती महिला
Image Source : SOCIAL MEDIAप्लेन के अंदर सिगरेट पीती महिला

इस्तांबुल से साइप्रस जा रही थी फ्लाइट

यह वीडियो instagram पर @malikalitv नाम के यूजर ने शेयर किया है। जिसके कैप्शन में लिखा है- "इस्तांबुल से साइप्रस जा रही फ्लाइट में एक यात्री ने विमान में आग लगाने की कोशिश की।" विमान में महिला को धूम्रपान करते देख लोगों ने सुरक्षा प्रोटोकॉल को तोड़ने के आरोप में उस पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। साथ ही फ्लाइट में महिला यात्री के इस लापरवाह व्यवहार की निंदा भी की है।  वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "मुझे यकीन है कि विमान के जमीन पर उतरते ही उसे गिरफ़्तार कर लिया गया होगा।" दूसरे ने लिखा- अब उसने अपनी जिंदगी बर्बाद कर ली है और उसे आतंकवादी करार दिया गया है। अब उसे फिर कभी विमान में उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी जाएगी।"

ये भी पढ़ें:

'बची-खुची जिंदगी को भी रंगीन बनाने का इंतजाम कर रहे हैं चचा', नई-नवेली दुल्हन से शादी कर खिल उठा बुजुर्ग का चेहरा

Video: रेलवे ट्रैक के बीच बुरी तरह फंसा शख्स, आगे जो हुआ वह देख हिल जाएगा आपका दिमाग

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।