1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. थप्पड़, घूंसे, बेल्ट और कुर्सी, जो कुछ मिला उसी से दे दनादन, होटल के अंदर शख्स को घेरकर कई लोगों ने पीटा-VIDEO

थप्पड़, घूंसे, बेल्ट और कुर्सी, जो कुछ मिला उसी से दे दनादन, होटल के अंदर शख्स को घेरकर कई लोगों ने पीटा-VIDEO

 Published : Feb 06, 2026 01:59 pm IST,  Updated : Feb 06, 2026 02:10 pm IST

एक ही व्यक्ति को पीटने के लिए पूरा समूह इकट्ठा हो गया। किसी ने घूसे से मारा तो किसी ने थप्पड़ और किसी ने तो पैंट की बेल्ट से पीटने लगा। एक शख्स तो कुर्सी उठाकर ही उस पर टूट पड़ा।

शख्स की पिटाई करते लोग- India TV Hindi
शख्स की पिटाई करते लोग Image Source : REPORTER INPUT

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से एक वीडियो वायरल हो रहा हैं। ये वीडियो पिटाई का है, जिसमें लोग एक व्यक्ति को घेरकर पीट रहे हैं। कोई थप्पड़ तो कोई घूंसा तो कई बेल्टों से पीट रहा है। वायरल वीडियो एक होटल/ढाबे के अंदर का है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

कई बार जमीन पर गिरा पीड़ित शख्स

मुरादाबाद जिले के कटघर थाना क्षेत्र स्थित एक होटल/ढाबे का ये वीडियो है। जिसमें काफी संख्या में लोग थप्पड़, घूंसों, बेल्ट और प्लास्टिक की कुर्सी से पीटते दिखाई दे रहे हैं। चारों तरफ से घेरकर व्यक्ति को पीटा जा रहा है। पिटने वाला शख्स बचने की कोशिश में कई बार जमीन पर भी गिरा। 

भीड़ में थी एक लड़की भी

वीडियो में लड़ाई के बीच भद्दी-भद्दी गलियां भी सुनाई दे रही हैं। युवक खुद को बचाने की कोशिश करता नजर आ रहा है, लेकिन हमलावर लगातार उस पर वार करते रहते हैं। भीड़ में एक लड़की भी दिखाई दे रही है।

किसी बात को लेकर हुई लड़ाई

बताया जा रहा है कि लड़ाई का ये वीडियो थाना कटघर अंतर्गत गुलाबबाड़ी चुंगी के पास के एक होटल/ढाबे के अंदर का है। यहां मौजूद लोगों की अंदर के एक व्यक्ति से किसी बात को लेकर लड़ाई है जो इतनी बड़ी हो गई कि उसे घेर कर पीटा जाने लगा। 

गंभीर रूप से आईं चोटें

पुलिस ने लड़ाई के इस वायरल वीडियो पर संज्ञान लिया है। अभी किसी तरफ से कोई शिकायत नहीं दर्ज की गई है। पीड़ित शख्स की किस बात पर पिटाई की गई है, इसकी अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। पीड़ित शख्स के कई गंभीर चोटें आई हैं। शख्स को अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।

मुरादाबाद से राजीव शर्मा की रिपोर्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।