1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. हे भगवान ये कैसी मां मिल गई! महिला ने मासूम बच्ची का गला दबाया फिर पटक-पटककर बेरहमी से पीटा, Video वायरल

हे भगवान ये कैसी मां मिल गई! महिला ने मासूम बच्ची का गला दबाया फिर पटक-पटककर बेरहमी से पीटा, Video वायरल

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : May 12, 2024 07:00 pm IST,  Updated : May 12, 2024 08:07 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक हैवान महिला एक छोटी सी बच्ची को बेरहमी से पीटते और उसका गला दबाते हुए नजर आ रही है।

छोटी बच्ची को मारती हुई उसकी मां।- India TV Hindi
छोटी बच्ची को मारती हुई उसकी मां। Image Source : SOCIAL MEDIA

आज मदर्स डे है और इस दिन हम अपनी मां के लिए जो कुछ भी करें वह बहुत ही कम है क्योंकि मां एक मां अपने बच्चों के लिए पूरी दुनिया से लड़ जाती है। दुनिया के सारे दुख-दर्द खुद सह लेती है लेकिन अपने बच्चों पर कभी आंच तक नहीं आने देती। लेकिन इस मदर्स डे पर एक ऐसी मां का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने पूरी ममता को शर्मसार कर दिया। वीडियो में एक मां अपनी मासूम सी बच्ची को बेरहमी से मारते हुए दिख रही है। 

बच्ची का गला घोंटने की कोशिश

वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @Nirajmakwana14 नाम के यूजर ने शेयर किया है और वीडियो को गुजरात का बताया है। साथ ही उसने गुजरात पुलिस और गुजरात DGP को टैग कर महिला को एक छोटी सी बच्ची को मारने के लिए उस पर कार्रवाई करने की मांग की है। वीडियो असल में कहां का है इस बात की पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला छोटी सी बच्ची को जमीन पर पटक कर उसका गला दबाने की कोशिश कर रही है और साथ में ही कलछी से उसे बुरी तरह मार रही है। वहीं, छोटी बच्ची अपने बचाव में मदद की गुहार लगा रही है और लगातार चीख-चिल्ला रही है। थोड़ी देर बाद महिला उस बच्ची को मारते-मारते खींचते हुए दूसरे कमरे में ले जाती है। वायरल हो रहे इस खौफनाक वीडियो को देख किसी का भी दिल पसीज जाएगा। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों का एक ही सवाल है कि आखिर  एक मां इतनी बेरहम और पत्थर दिल कैसे हो सकती है? 

वीडियो के वायरल होने के बाद एक पुलिस ऑफिसर ने इस मामले की छानबीन की। जिसके बाद उसने जानकारी शेयर करते हुए लिखा- ये Video जो बहुत हृदय विदारक है, कल शाम से बहुत वायरल है। वीडियो को देखने के बाद लोगों में बहुत गुस्सा है। जानने का प्रयास किया तो पाया कि यह वीडियो थाना/गाँव- माधापार, जनपद कच्छ, गुजरात की घटना है। वीडियो 2 साल पुराना है। पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई है। 

ये भी पढ़ें:

"इतनी मैं नहीं सुनता...", जयमाल के वक्त भड़की दुल्हन स्टेज पर ही लेने लगी क्लास, फिर दूल्हे ने झटपट तोड़ी शादी

लखनऊ की रिवॉल्वर रानी, हाथ में पिस्टल लहराते हुए लड़की ने बनाया रील, Video देख एक्शन में आई UP Police

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।