1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शहीद बेटे की प्रतिमा पर मां ने ओढ़ाया कंबल, Viral Video देखकर इमोशनल हुए यूजर्स; हर कोई कर रहा तारीफ

शहीद बेटे की प्रतिमा पर मां ने ओढ़ाया कंबल, Viral Video देखकर इमोशनल हुए यूजर्स; हर कोई कर रहा तारीफ

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Jan 09, 2026 04:41 pm IST,  Updated : Jan 09, 2026 04:41 pm IST

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन ​दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शहीद जवान की मां द्वारा किए गए काम को लोगों से काफी प्रशंसा मिल रही है।

viral video, mother draped a blanket, martyred son and mother video, viral news, news in hindi, vira- India TV Hindi
कंबल में लिपटी प्रतिमा। Image Source : X/@MAJORPOONIA

Viral Video: सोशल मीडिया के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद यूजर्स काफी इमोशनल हो रहे हैं। दरअसल, एक्स पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा गया कि शहीद कांस्टेबल की मां ने अपने बेटे की प्रतिमा को कंबल ओढ़ाकर सुरक्षा दी। वीडियो में शहीद कांस्टेबल की प्रतिमा कांच के बॉक्स में दिखाई दे रही है। जिसे कंबल में देखने के लोग एक मां की भावनाओं काफी तारीफ कर रहे हैं।  

एक्स पर वायरल हो रहा वीडियो 

एक्स पर वीडियो को @MajorPoonia नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि, 'एक मां सरदारनी श्रीमती जसवंत कौर का शाश्वत प्रेम! उन्होंने अपने वीर बलिदानी बेटे, कांस्टेबल गुरनाम सिंह की प्रतिमा पर एक कंबल ओढ़ा दिया... एक बार फिर उन्हें सुरक्षा प्रदान की! गुरनाम ने 2016 में जिहादी आतंकवादियों से लड़ते हुए अपने प्राणों की आहुति दी, लेकिन अपनी मां के हृदय में वे आज भी सुरक्षित, स्मृति में और सदा प्रेम से परिपूर्ण हैं।' 

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया 

इस वीडियो पर कई यूजर्स की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। एक यूजर ने लिखा कि, 'यह दृश्य सचमुच दिल को छू लेने वाला है। इन दिनों जम्मू में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, और शहीद बीएसएफ कांस्टेबल गुरनाम सिंह की माता श्रीमती जसवंत कौर ने अपने बेटे की प्रतिमा को कंबल से ढक दिया। ऐसा लग रहा है मानो वह अपने बेटे को ठंड से बचा रही हों... एक मां का प्यार अमर होता है।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'यह देखकर मेरा दिल टूट गया। हमारे वीर पुत्र और माताएं भारत के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर देते हैं। और हमारे देश में ऐसे सांप हैं जो देश को भीतर से कमजोर करने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं और हम उन्हें कभी जवाबदेह नहीं ठहराते। वीर बलिदानी कांस्टेबल गुरनाम सिंह और उनकी शेरनी माता देवी जसवंत कौर को मेरा सलाम।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'एक मां का प्यार गोलियों, सीमाओं और समय से परे होता है। वह उसे दुश्मन से नहीं बचा सकी, लेकिन वह उसे यादों की ठंड से हमेशा बचाती रहेगी।

राष्ट्रों की रक्षा सैनिक करते हैं, लेकिन सैनिकों का पालन-पोषण उसी जैसी माताओं द्वारा किया जाता है। शहीद कांस्टेबल गुरनाम सिंह हमेशा जीवित रहेंगे - साहस, बलिदान और एक माँ के शाश्वत प्रेम में।' 
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
काशी, बनारस और वाराणसी में क्या अन्तर है, बताने में कन्फ्यूजन होता है तो आज दूर कर लें झिझक; ये रहा जवाब

बुर्ज खलीफा का डार्क सीक्रेट ! चमचमाती इमारत के पीछे होता है ऐसा गंदा काम; सुनते ही घिन आने लगेगी 
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।