1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मुंबई में बस के नीचे आया शख्स, चमत्कारिक ढंग से बच गया, देखें वायरल VIDEO

मुंबई में बस के नीचे आया शख्स, चमत्कारिक ढंग से बच गया, देखें वायरल VIDEO

 Published : Dec 14, 2022 05:53 pm IST,  Updated : Dec 14, 2022 05:53 pm IST

वीडियो में दिख रहा है कि सफेद कुर्ता-पायजामा में एक आदमी सड़क पार करता दिखाई दे रहा है, तभी छात्रों से भरी बस उसे पीछे से टक्कर मार देती है। वह लड़खड़ाता है और गिर जाता है उसके बाद बस उसके ऊपर से गुजर जाती है।

बस के नीचे आया शख्स- India TV Hindi
बस के नीचे आया शख्स Image Source : IANS

मुंबई: शायद उनका समय अभी खत्म नहीं हुआ था, वरना मौत इतने करीब से छूकर वापस नहीं लौटती...इस बात का जीता जागता उदाहरण देखने को मिला है मुंबई में। यहां एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति को पवई में एक बस ने टक्कर मार दी। भयभीत राहगीर देखते रहे और बस उस शख्स के ऊपर से गुजर गई। घटना मंगलवार दोपहर 2.40 बजे की है। फैशनेबल पवई क्षेत्र में लेकसाइड कॉम्प्लेक्स के पास एवरेस्ट हाइट्स बिल्डिंग के ठीक बाहर हुआ यह पूरा हादसा सीसीटीवी में कैद हो गया। एक यूजर ने इस वीडियो को ट्वीट किया और देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया।

शख्स के ऊपर से गुजरती है बस

45 सेकंड के इस आश्चर्यजनक वीडियो में संकरी और भीड़-भाड़ वाली सड़क पर धीरे-धीरे आगे बढ़ते वाहनों और कई पैदल चलने वालों को सावधानी से सड़क पार करते देखा जा सकता है। अचानक, सफेद कुर्ता-पायजामा में एक आदमी सड़क पार करता दिखाई दे रहा है, तभी छात्रों से भरी बस उसे पीछे से टक्कर मार देती है। वह लड़खड़ाता है और गिर जाता है उसके बाद बस उसके ऊपर से गुजर जाती है। हादसे को देखकर वहां मौजूद लोग डर जाते हैं और बस ड्राइवर को चिल्लाते हुए रोकते हैं। ड्राइवर बस को रोक देता है। थोड़ी ही देर बार जिस व्यक्ति के ऊपर से बस गुजरी थी वह खड़ा उठ जाता है और चिल्लाते हुए ड्राइवर के पास पहुंचता है।

देखें वीडियो-

स्थानीय प्रदीप एस मेनन ने कहा कि पवई-चांदीवली क्षेत्रों में यातायात का हाल बुरा है। मुंबई यातायात पुलिस और BMC को ऐसी घटनाओं से बचने के लिए तत्काल ध्यान देना चाहिए, हमेशा चमत्कार नहीं हो सकता।

सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा वीडियो
सीसीटीवी रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। इसे बीजेपी वार्ड 157, स्थानीय बीजेपी सांसद पूनम महाजन, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, स्थानीय लोगों, नागरिक संघों और पवई क्षेत्र के अन्य लोगों को टैग किया गया है और वायरल किया जा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।