1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मुझे क्यों तोड़ा! चुपचाप आराम से फोन चला रहा था लड़का, पापा से लड़ रही मम्मी ने उसी पर उतार दिया अपना सारा गुस्सा

मुझे क्यों तोड़ा! चुपचाप आराम से फोन चला रहा था लड़का, पापा से लड़ रही मम्मी ने उसी पर उतार दिया अपना सारा गुस्सा

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jan 12, 2025 12:42 pm IST,  Updated : Jan 12, 2025 12:42 pm IST

घर में किसी से भी अगर मम्मी की लड़ाई हो जाती है तो अक्सर वे अपना गुस्सा अपने बच्चों पर ही निकाल देती है। सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है। जिसमें एक लड़के की मां की लड़ाई उसके पिता जी के साथ हो जाती है, जिसके बाद वह अपना सारा गुस्सा उस लड़के पर निकाल देती है।

लड़के की मां ने मारा थप्पड़- India TV Hindi
लड़के की मां ने मारा थप्पड़ Image Source : SOCIAL MEDIA

आम जीवन में अक्सर घरों में क्लेश होते रहता है। कभी मम्मी-पापा के बीच तो कभी मम्मी और दादी के बीच। ऐसे में लोग अपना गुस्सा अपने बच्चों पर ही उतार देते हैं। अगर उससे भी पेट नहीं भरता तो उन्हें मारकर अपना सारा फ्रस्टेशन निकालते हैं। कुछ ऐसा ही एक लड़के के साथ भी हुआ। जब उसकी मां उसके पिता जी से लड़ रही थी। लड़के की मां उसके पिता से जब लड़कर बाहर आई तब उसने अपना सारा गुस्सा उस लड़के पर ही निकाल दिया। फिलहाल इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है। 

मम्मी ने लड़के पर उतार दिया अपना सारा गुस्सा

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का दीवार से टेक लगाकर आराम से फोन चला रहा है। अंदर कमरे में उसकी मां उसके पिता जी से लड़ाई कर रही है। वीडियो में लड़के की मां को उसके पिता जी से यह कहते हुए सुना जा सकता है कि, "नौकरानी नहीं हूं मैं तुम्हारी जो घर का सारा काम भी करूंगी और चार बातें भी सुनूंगी तुम्हारी। पागल बनाकर रखा है, किस्मत फूट गई थी मेरी जो तुमसे शादी कर ली।" इतना कहते हुए लड़के की मां कमरे से बाहर निकल ही रही थी कि इतने में उसने लड़के को खींचकर एक तमाचा मार दिया और कहा कि, "और एक ये है, जो पूरे दिन बस फोन चलाते रहता है।" मम्मी से मार खाने के बाद लड़का इस बात को लेकर हैरान रह जाता है कि आखिर उसकी मां ने उसे क्यों मारा?

लोगों ने वीडियो पर मजेदार कमेंट कर लिए चटकारे

लड़के का यह मजेदार वीडियो सोशल साइट एक्स पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को अब तक 1 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा और 1 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है। साथ ही बड़ी संख्या में लोगों ने वीडियो पर कमेंट कर एक से एक मजेदार प्रतिक्रिया दी। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- मम्मी को बहाना चाहिए बस गुस्सा उतारने का। बेचारा आराम से फोन चला रहा था। दूसरे ने लिखा- मम्मी रॉक पुत्र शॉक। तीसरे ने लिखा- हमारे यहां ऐसा ही होता है।

ये भी पढ़ें:

जानलेवा जुगाड़! सर्दी से बचने के लिए लड़के ने किया खतरनाक कारनामा, Video देख अटक गईं लोगों की सांसें

Video: जो लड़ सका वहीं तो महान है! नदी में मगरमच्छों से घिरा जेब्रा, मौत थी निश्चित लेकिन अंत में पलट दिया पासा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।