1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. तुर्की में पानी के नीचे मिला रहस्यमयी महल, 3000 साल पुराना है यह किला

तुर्की में पानी के नीचे मिला रहस्यमयी महल, 3000 साल पुराना है यह किला

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Apr 09, 2023 05:39 pm IST,  Updated : Apr 09, 2023 05:39 pm IST

तुर्की में झील के अंदर एक रहस्यमयी महल मिला है। जो पानी के अंदर धंसा हुआ है। इस महल को 3000 साल पुराना बताया जा रहा है।

3000 साल पुराना महल मिला पानी के अंदर।- India TV Hindi
3000 साल पुराना महल मिला पानी के अंदर। Image Source : SOCIAL MEDIA

आज तक आपने एक से एक पुराने खंडहर महल और किले देखें होंगे लेकिन क्या आपने कभी पानी के अंदर किसी महल के होने की खबर सुनी या पढ़ी है। शायद पढ़ी भी होगी लेकिन फिलाहाल तुर्की में पानी के अंदर 3000 साल पुराने महल को ढूंढा गया है। यह प्राचीन महल अभी तक अच्छी हालत में है और यह तुर्की के सबसे बड़े झील लेक वैन की गहराईयों में मिला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस महल को वान यूनिवर्सिटी की एक टीम ने गोताखोरों की मदद से खोजा है।

3-4 मीटर तक ऊंचे हैं किले के दीवार।
Image Source : SOCIAL MEDIA3-4 मीटर तक ऊंचे हैं किले के दीवार।

महल को वान साम्राज्य का बताया जा रहा है।
Image Source : SOCIAL MEDIAमहल को वान साम्राज्य का बताया जा रहा है।

वान साम्राज्य का महल

इस महल में 3 से 4 मीटर तक ऊंचे-ऊंचे दीवार मिले हैं। इसके अलावा पानी स्टोर करने के लिए एक कुंड और चीनी मिट्टी के कुछ टुकड़े भी मिले हैं। फिलहाल यह पता नहीं लगाया जा सका है कि महल की दीवारे पानी में कितनी धंसी हुईं हैं। लेक वैन दुनिया की सबसे बड़ी सोडियम वॉटर झील है और यह झील ईरान से सटे अनातोलियन क्षेत्र के ऊंचे मैदानों क्षेत्र में स्थित है। ऐसा ही एक पुराना मंदिर भी खोजा गया है जो उरारतु काल का है। शोधकर्ताओं की माने तो यह लुप्त हो चुकी उरारतु सभ्यता के लौह युग का अवशेष है, जिसे वान साम्राज्य भी कहा जाता है। 

ये भी पढ़ें:

सभी देशों के लिए आर्टिस्ट ने बनाया उनका सुपरहीरो, देखिए आपके देश को कौन बचाएगा

अरमान मलिक की तरह इस Youtuber की भी हैं दो बीवियां, बहुत ही दिलचस्प है इनकी लव स्टोरी

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।