1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भतीजे के सामने रहम की भीख मांगती रही मौसी, बेरहमी से मारता रहा युवक, वीडियो देख कांप जाएगी रूह

भतीजे के सामने रहम की भीख मांगती रही मौसी, बेरहमी से मारता रहा युवक, वीडियो देख कांप जाएगी रूह

 Published : Jan 19, 2023 08:47 am IST,  Updated : Jan 19, 2023 08:54 am IST

युवक ने महिला को इतना पीटा कि देखने वालों की रूह कांप उठी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से शेयर किया जा रहा है।

Nephew mercilessly beating aunt- India TV Hindi
Nephew mercilessly beating aunt Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो उत्तर प्रदेश के बनारस का है। इस वीडियो में एक युवक महिला को बेरहमी से पीटता नजर आ रहा है। वीडियो देखने के बाद आपका इंसानियत से भरोसा उठ जाएगा। युवक ने महिला को इतना पीटा कि देखने वालों की रूह कांप उठी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से शेयर किया जा रहा है। वीडियो को देख लोगों के अंदर काफी गुस्सा देखा गया है। सभी ने पुलिस से शिकायत करने की भी बात कही।

मौसी को मारता रहा भतीजा

मिली जानकारी के मुताबिक ये वीडियो बनारस का है। इस वीडियो में युवक अपनी मौसी को पीटता नजर आ रहा है। वह भतीजे के सामने रहम की भीख मांगती रही लेकिन भतीजे ने मौसी की एक न सुनी। आप वीडियो में देख सकते हैं कि भतीजा अपनी मौसी की बेरहमी से पिटाई कर रहा होता है। आपको बता दें कि महिला अपनी बहन से मिलने आई थी। यह घटना बनारस के सिगरा थाना क्षेत्र के लल्लापुरा की है। वीडियो में दिख रहे युवक का नाम दीप नारायण प्रजापति है।

गलियों में घसीटते हुए मारता है
आप इस वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि मौसी गेट पर खड़ी होती है। तभी भतीजा अपनी मौसी को पीटने लगता है। युवक बार-बार कहता है कि आज मारूंगा। आप वीडियो में आगे देखेंगे कि वह महिला को इतना पीटता है कि बेहोश हो जाती है। इसके बाद भी वह पीटते नजर आ रहा है। वह अपनी मौसी को गलियों में घसीटते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो के साये में देख सकते हैं कि साफ नजर आ रहा है। युवक पीट रहा होता है। एक मिनट की यह वीडियो क्लिप काफी चौंकाने वाली है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई है। पुलिस ने जानकारी दिया है कि वीडियो एक साल पुराना है। वहीं युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।