1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पैदा हो गया 'पुष्पा' का नया अवतार, Video देखकर कहेंगे 'ढंग से पैदा तो हो जा बेटा'

पैदा हो गया 'पुष्पा' का नया अवतार, Video देखकर कहेंगे 'ढंग से पैदा तो हो जा बेटा'

 Written By: India TV Viral Desk
 Published : Mar 09, 2022 11:52 am IST,  Updated : Mar 09, 2022 12:30 pm IST

ये वीडियो वाकई हैरान कर देने वाला है। नवजात बच्चे का यह स्वैग देखकर सोशल मीडिया यूजर्स उसके फैन हो गए हैं।

viral video- India TV Hindi
viral video Image Source : INST/GIEDDE

Highlights

  • छोटे बच्चों से लेकर बड़ों तक श्रीवल्ली, सामी-सामी गानों पर झूमते दिख रहे हैं
  • सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है
  • ये वीडियो एक नवजात शिशु का है

अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा का दुनियाभर में डंका बजा, जिसने भी ये फिल्म देखी इसका दिवाना बन गया। इस फिल्म के गाने सभी की जुबान पर इस तरह से चढ़ गए हैं कि छोटे बच्चों से लेकर बड़ों तक श्रीवल्ली, सामी-सामी गानों पर झूमते दिख रहे हैं। फिल्म के डायलॉग्स ने भी लोगों के दिल और दिमाग पर ऐसा जादू किया कि हर कोई फिल्म के गानों और डायलॉग्स पर रील्स बना रहा है।

वहीं, अब सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे। इस वीडियो को अभी तक हजारों लोग देख चुके हैं। ये वीडियो एक नवजात शिशु का है। इस वीडियो में एक नवजात बच्चा पुष्पा के मशहूर डायलॉग झुकेगा नहीं साला की एक्टिंग करता नजर आ रहा है।

ये वीडियो वाकई हैरान कर देने वाला है। नवजात बच्चे का यह स्वैग देखकर सोशल मीडिया यूजर्स उसके फैन हो गए हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में आपको पुष्पा फिल्म का डायलॉग ‘मैं झुकेगा नहीं’ भी सुनाई दे रहा होगा। देखें वीडियो- 

वीडियो पर लोग ढेरों मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ये पुष्पाराज का बेटा कमलराज है। दूसरे यूजर ने लिखा- लगता है इसकी मां ने पुष्पा फिल्म कुछ ज्यादा ही देख ली है। एक ने लिखा कि ये बच्चा तो पैदा होते ही ट्रेंड फॉलो करने लगा है। एक और ने लिखा है, लगता है पुष्पा का पहला शो बबुआ के मम्मी पापा ही देखे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।