सोशल मीडिया पर हाल ही में एक भारतीय महिला की कहानी ने लोगों का ध्यान खींचा, जो कनाडा में ट्रक ड्राइवर के रूप में काम करके हर महीने करीब 7 लाख रुपये की कमाई कर रही है। हैरानी की बात यह है कि इस महिला ने MBA की डिग्री हासिल की है, लेकिन उसने कॉरपोरेट नौकरी की बजाय ट्रक ड्राइविंग जैसे मुश्किल पेशे को चुना। यह कहानी है निकिता बंसल की, जो भारत से कनाडा जाकर एक ट्रक ड्राइवर बन गईं। निकिता ने भारत में अपनी MBA की पढ़ाई पूरी करने के बाद कनाडा बेहतर अवसरों की तलाश में गईं। वहां उन्होंने ट्रक ड्राइविंग को अपने करियर के रूप में चुना, जो कनाडा में एक सम्मानित और उच्च वेतन वाला पेशा माना जाता है। निकिता ने बताया कि यह काम चुनौतीपूर्ण है, लेकिन यह उन्हें स्वतंत्रता और अच्छी कमाई का मौका देता है। उनकी मासिक आय करीब 7 लाख रुपये (लगभग 10,000 CAD) है, जो कनाडा में ट्रक ड्राइवर्स की औसत कमाई से कहीं अधिक है।
हर रोज 30,000 रुपये तक हो सकती है कमाई
कनाडा में ट्रक ड्राइविंग एक लोकप्रिय और आकर्षक पेशा है, खासकर भारतीय प्रवासियों के बीच। Car Blog India के अनुसार, एक अनुभवी ट्रक ड्राइवर कनाडा में प्रति घंटा 40-45 CAD कमा सकता है, जो 10-12 घंटे की शिफ्ट के आधार पर प्रतिदिन 500 CAD (लगभग 30,000 रुपये) तक हो सकता है। इसका मतलब है कि मासिक आय 6-7 लाख रुपये तक हो सकती है। यदि ड्राइवर के पास अपना ट्रक हो, तो यह कमाई और बढ़ सकती है।
कनाडा में कई भारतीय महिलाएं चलाती हैं ट्रक
निकिता की कहानी इस बात का प्रमाण है कि ट्रक ड्राइविंग केवल पुरुषों का पेशा नहीं है। कनाडा में कई भारतीय महिलाएं इस क्षेत्र में प्रवेश कर रही हैं, क्योंकि यह न केवल अच्छी कमाई देता है, बल्कि इसमें लचीलापन और स्वतंत्रता भी है। Truckstop Canada की एक रिपोर्ट में बताया गया कि ट्रक ड्राइवर्स को प्रति मील 55 सेंट से लेकर 60 सेंट तक मिलता है, और लंबी दूरी के रूट्स पर यह आय और अधिक हो सकती है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें:
चैन की नींद सो रहा था शख्स, आंख खुलते ही घर के बाहर टहलते नजर आए शेर