Saturday, March 07, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. नोएडा की सोसाइटी के बाहर जमकर चले लात घूंसे, देखें Video

नोएडा की सोसाइटी के बाहर जमकर चले लात घूंसे, देखें Video

Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1 Published : Nov 20, 2022 01:19 pm IST, Updated : Nov 20, 2022 01:26 pm IST

बताया जा रहा है कि बिल्डर ने किसी व्यक्ति को सोसाइटी के अंदर मेला लगाने की इजाजत दी थी। मेला लगाने वाले व्यक्ति पर आरोप है कि उसने वहां की महिलाओं से बदतमीजी की, जिसके बाद यह मारपीट हुई है।

सोसाइटी के बाहर मारपीट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA सोसाइटी के बाहर मारपीट

Viral Video: ग्रेटर नोएडा में एक सोसाइटी के बाहर जमकर लात घूंसे चले। अब इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में यह दिखाई दे रहा है कि एक शख्स के साथ कुछ लोग मारपीट कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, वीडियो संज्ञान में आया है और मामले की जांच की जा रही है। ग्रेटर नोएडा के वेस्ट फ्यूजन होम्स सोसायटी के बाहर ये मारपीट का वीडियो सामने आया है। 

जानकारी के मुताबिक, दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई है और जमकर लात घूसे चले हैं। मामले के मुताबिक, बिल्डर ने किसी व्यक्ति को सोसाइटी के अंदर मेला लगाने की इजाजत दी थी। मेला लगाने वाले व्यक्ति पर आरोप है कि उसने वहां की महिलाओं से बदतमीजी की, जिसके बाद यह मारपीट हुई है। 

यह पूरा मामला ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र का है। आरोप है कि मेला लगाने पहुंचे व्यक्ति से वहां के लोगों ने मारपीट की है। बेटी पर वहां की महिलाओं से बदतमीजी करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कर रही है।

सोसाइटी के कई मामले आ चुके हैं सामने 

गौरतलब है कि नोएडा की सोसाइटी में मारपीट की ये पहली घटना नहीं है। यहां आये दिन लोग छोटी-छोटी बातों पर अपना सब्र खो देते हैं और मामला मारपीट तक पहुंच जाता है। इसके साथ ही वहां मौजूद लोग वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने में देर भी नहीं करते, जो देखते ही देखते वायरल हो जाता है।

हाल ही में शराब पीकर एक महिला वकील ने गार्ड के साथ गाली-गलौज की थी। वहीं, एक अन्य मामले में यहां की सोसाइटी में दो लड़कियों ने नशे की हालत में गार्ड के साथ गाली-गलौज और बदतमीजी की थी। इससे पहले श्रीकांत त्यागी का मामला सामने आया था, जिसने सोसाइटी की महिला से बदतमीजी की थी।

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement