Friday, March 06, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. OMG: क्या आपने सांप को इंसानों की तरह गिलास में पानी पीते देखा है? हैरान कर देगा ये VIDEO

OMG: क्या आपने सांप को इंसानों की तरह गिलास में पानी पीते देखा है? हैरान कर देगा ये VIDEO

Written By: Rituraj Tripathi @rocksiddhartha7 Published : Sep 07, 2022 01:25 pm IST, Updated : Sep 07, 2022 01:25 pm IST

OMG: वायरल वीडियो को देखकर तमाम लोग इस पर कमेंट कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि उन्होंने सांप को इस तरह कभी पानी पीते हुए नहीं देखा। ये बिल्कुल ऐसा लग रहा था कि जैसे कोई इंसान पानी पी रहा हो।

Snake Video- India TV Hindi
Image Source : VIRAL VIDEO Snake Video

Highlights

  • इंसानों की तरह गिलास में पानी पीते दिखा सांप
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
  • वीडियो देखकर हैरान हुए लोग

OMG: सांप का नाम सुनते ही अच्छे-खासे लोगों की भी हालत खराब हो जाती है। वहीं अगर सांप से सामना हो जाए तो गला तक सूख जाता है। लेकिन आज हम आपको सांप के नाम से डराने नहीं जा रहे हैं बल्कि ये दिखाने जा रहे हैं कि सांप इंसानों की तरह गिलास में पानी कैसे पीता है। इंस्टाग्राम पर richsnakess नाम के यूजर ने इस वीडियो को पोस्ट किया है, जिसमें दिख रहा है कि एक पारदर्शी गिलास में रखे पानी को सांप बड़े ही इत्मिनान से पी रहा है। वीडियो को देखकर लग रहा है कि सांप काफी प्यासा है और वह धीरे-धीरे अपने शरीर में हुई पानी की कमी को पूरा कर रहा है। 

वायरल वीडियो को देखकर तमाम लोग इस पर कमेंट कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि उन्होंने सांप को इस तरह कभी पानी पीते हुए नहीं देखा। ये बिल्कुल ऐसा लग रहा था कि जैसे कोई इंसान पानी पी रहा हो। सांप के गट-गट करते हुए पानी पीने के इस वीडियो को देखकर इंटरनेट पर लोग काफी रोमांचित नजर आए और वह इस वीडियो को अपने दोस्तों के साथ और अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए दिखाई दिए। 

इससे पहले इसी तरह का एक वीडियो और भी वायरल हुआ था, जिसमें एक शख्स अपने हाथ में पानी लेकर सांप को पिला रहा था। इस वीडियो को देखकर भी लोग आश्चर्यचकित रह गए थे क्योंकि सांप को ऐसा जीव माना जाता है, जो कभी भी नुकसान पहुंचा सकता है और सांप के काटने से हर साल हजारों लोगों की मौत भी हो जाती है।  

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement