1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. OMG: समुद्र के अंदर घट रही अनोखी घटना, एक-दूसरे को निशाना बनाकर मलबा फेंक रहे ऑक्टोपस

OMG: समुद्र के अंदर घट रही अनोखी घटना, एक-दूसरे को निशाना बनाकर मलबा फेंक रहे ऑक्टोपस

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Nov 13, 2022 04:27 pm IST,  Updated : Nov 13, 2022 04:27 pm IST

ऑक्टोपस का व्यवहार देखना इंसान को काफी रोमांचित करता है। ऑक्टोपस एक समुद्री जीव है, जिसके आठ हाथ होते हैं। शोधकर्ताओं ने ये पाया है कि ऑस्ट्रेलिया के जर्विस बे में ऑक्टोपस टेट्रिकस एक-दूसरे पर समुद्री मलबा फेंक रहे हैं। हालांकि वह ऐसा क्यों कर रहे हैं, इस बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है।

octopuses- India TV Hindi
ऑस्ट्रेलिया के जर्विस बे में ऑक्टोपस टेट्रिकस का व्यवहार चर्चा में है। Image Source : INSTAGRAM/DARLANEHANSON

OMG: समुद्र के अंदर घट रही घटनाएं अक्सर इंसान के मन को रोमांचित करती हैं। इस बार मामला 8 भुजाओं वाले ऑक्टोपस से जुड़ा हुआ है। ऑक्टोपस एक ऐसा जीव माना जाता है, जो अकेला रहना पसंद करता है। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के जर्विस बे में ऑक्टोपस टेट्रिकस का व्यवहार चर्चा का विषय बना हुआ है। ये ऑक्टोपस एक दूसरे पर समुद्र के अंदर मौजूद  शेल, समुद्र के मलबे और शैवाल को फेंक रहे हैं। 

नेचर (Nature) जर्नल में प्रकाशित शोध में इस बात का खुलासा हुआ है। इसमें कहा गया है कि टीम ने शोध के दौरान पाया कि ऑक्टोपस ने अपनी बाहों से शेल, मलबा और शैवाल को जमा किया और इन्हें दूर फेंक दिया। इन्होंने आपस में एक दूसरे को निशाना बनाकर भी चीजें फेंकी। 

शोधकर्ताओं का क्या मानना है?

शोधकर्ताओं का मानना है कि उन्हें नहीं पता है कि ऑक्टोपस ऐसा व्यवहार क्यों कर रहे हैं। ये भी हो सकता है कि ऑक्टोपस अपने सामाजिक जीवन में इसी तरह रहते हों। लेकिन इन्हें एक दूसरे पर सामान फेंकते देखना दिलचस्प है। 

शोधकर्ताओं का ये भी मानना है कि हो सकता है कि ऑक्टोपस एक दूसरे पर चीजें फेंककर ही अपनी भावनाओं को दर्शाते हों। या फिर एक-दूसरे से संपर्क स्थापित करने के लिए भी वह ऐसा कर सकते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।