1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, इस फोटो में बंदर के अलावा कोई नहीं खोज पाया गधा, क्या आपको दिखा?

सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, इस फोटो में बंदर के अलावा कोई नहीं खोज पाया गधा, क्या आपको दिखा?

 Published : Dec 25, 2022 07:01 am IST,  Updated : Dec 25, 2022 12:25 pm IST

इस वायरल फोटो में एक गधे को ढूंढना है। फोटो को एक नजर में देखने पर पेड़ पर बैठा बंदर दिख जाएगा लेकिन इस फोटो में आपको गधा खोजना है।

ऑप्टिकल इल्यूजन- India TV Hindi
ऑप्टिकल इल्यूजन Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर ये फोटो वायरल हो रही है। इस तरह की तस्वीरों को ऑप्टिकल इल्यूजन कहते हैं। ऑप्टिकल इल्यूजन यानी दिमागी कसरत। ऑप्टिकल इल्यूजन पिक्चर्स को हल करना हर किसी के बस की बात नहीं है। अच्छे लोग भी इसमें हार मान लेते हैं। इसके जरिए आपके आईक्यू लेवल को भी टेस्ट किया जाता है कि आपका दिमाग कितना तेजी से काम कर रहा है। अब इस फोटो को ही ले लीजिए, कई लोगों ने अपने दिमाग का इस्तेमाल किया लेकिन उनके हाथ जीरो ही लगे क्योंकि वे फोटो की पहली को हल नहीं कर पाए। आप सोच रहे होंगे कि इस फोटो को सॉल्व कर देंगे तो यह अच्छी बात है। अगर आप चाहे तो किसी दोस्त को चैलेंज करना हो तो इस फोटो को दे सकते हैं। ऐसे में आपके दोस्त का आईक्यू लेवल टेस्ट भी हो जाएगा।

कहां छिपा हुआ है गधा? 

अब जो फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वायरल फोटो में एक गधे को ढूंढना है। फोटो को एक नजर में देखने पर पेड़ पर बैठा बंदर दिख जाएगा लेकिन इस फोटो में आपको गधा खोजना है। सोशल मीडिया पर अधिकत्तर लोगों ने हार मान ली है। अब यह पता लगाने की आपकी बारी है कि फोटो में गधा कहां छिपा है? अगर आप नहीं कर पा रहे हैं तो आप इस टास्क को अपने घर के बच्चों के साथ भी शेयर कर सकते हैं, क्योंकि इस तरह के टास्क से बच्चों का दिमाग काफी तेज होगा।

आखिरकार मिल गया
अगर आपने हार मान ली है तो हम आपको हम बताएंगे कि गधा मस्ती कहां कर रहा है। हमने भी इस फोटो को गौर से देखा, पहले तो समझ नहीं आया लेकिन कुछ देर बाद फोटो को उल्ट कर देखा तो पूरा मामला समझ में आ गया। आप अपने फोन को घुमाकर देखिए फिर आपको भी गधा दिख जाएगा। इस तरह के ऑप्टिकल इल्यूजन को हल करने के लिए आप फोटो को आसानी से देखें, फिर आप फोटो की हर बारीकी से समझे इसके बाद सारे राज खुल जाएंगे कि पहेली को किस तरह से सुलझाना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।