1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Optical Illusion: R की भीड़ में P को ढूंढिए, 10 सेकंड में खोज दिए तो मान जाएंगे गुरु

Optical Illusion: R की भीड़ में P को ढूंढिए, 10 सेकंड में खोज दिए तो मान जाएंगे गुरु

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jun 19, 2023 04:15 pm IST,  Updated : Jun 19, 2023 04:15 pm IST

इस ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीर को गौर से देखिए और R की भीड़ में P को ढूंढकर दिखाइए। अगर इस चुनौती को आपने 10 सेकंड में पूरा कर लिया तो वाकई में आपकी नजर बहुत तेज है।

Optical Illusion- India TV Hindi
R के बीच P को खोजिए। Image Source : BRIGHT SIDE

ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीरों में कई तरह के चुनौतियां होती हैं। जैसे तस्वीरों के अंदर चीजों को ढूंढना। एक जैसी तस्वीरों में अंतर खोजना। तस्वीरों में गलतियां निकलना और भी कई तरह के चुनौतियां होती हैं। इनमें से ही एक और चुनौती आपके लिए लेकर हम आए हैं। इस चुनौती में आपको एक तस्वीर दी गई है जिसमें R की भरमार है। अब इन R लेटर्स के बीच में आपको P खोजकर दिखाना है। अगर आपने यह चुनौती 10 सेकंड में पूरी कर दी तो आप वाकई बधाई के पात्र होंगे।

R के बीच P को खोजिए

बता दें कि R की भीड़ में P को बहुत लोगों ने खोजा लेकिन किसी को भी P नहीं मिला। अब आप भी एक बार ट्राई करिए शायद आपको इसमें सफलता मिल जाए। अगर आपने खोज दिया तो ये मान कर चलिएगा कि आपकी नजर बहुत तेज है। दिए गए तस्वीर को आप देखेंगे तो उसमें आपके सिर्फ R ही R दिखेगा। लेकिन अगर आप इसे गौर से देखेंगे तो आपको एक लेटर R से अलग मिलेगा। अब अपनी नजरों की बत्ती को जलाइए और R वाली तस्वीर में P को खोजकर दिखाइए।

R के बीच P को खोजिए।
Image Source : BRIGHT SIDER के बीच P को खोजिए।

ये रहा P

क्या आपने खोज लिया R के बीच P को? जिन्होंने खोज लिया वह अपने आप को शाबाशी दें और जिन लोगों को अभी भी नहीं मिला उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। उनकी मदद करने के लिए हम हैं। तो चलिए अब आपको P का ठिकाना बताते हैं। तस्वीर को जब आप ध्यान से देखेंगे तो नीचे से दूसरी लाइन को देखिए और उसमें भी दाएं से 7 नंबर पर दिए गए लेटर को देखिए। यहीं एकमात्र P है जो R के बीच में है। अब नीचे एक और तस्वीर है उसे देखिए उसमें आपकी सुविधा के लिए P को हाईलाइट किया गया है जो आपको आसानी से दिख जाएगा।  

Optical Illusion
Image Source : BRIGHT SIDEये रहा P

ये भी पढ़ें:

इन जानवरों के पास होते हैं एक से ज्यादा दिल

इन जगहों पर रहने के लिए सरकार दे रही है 70 लाख रुपए, शर्ते लागू

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।