1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सिर्फ जौ या सड़े आनाज से नहीं, इंसान के पेशाब, हाथी के गोबर और नाले के पानी से भी बनती है बीयर

सिर्फ जौ या सड़े आनाज से नहीं, इंसान के पेशाब, हाथी के गोबर और नाले के पानी से भी बनती है बीयर

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jun 19, 2023 12:23 pm IST,  Updated : Jun 19, 2023 12:27 pm IST

आज तक आपने सुना होगा कि बीयर जौ, सड़े हुए आनाज और सड़े फल से बनाया जाता है लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। कुछ बीयर को स्वाद के लिए काफी अलग-अलग तरीकों से भी बनाया जाता है। तो आइए जानते हैं कि ऐसे कौन से बीयर है जो काफी अलग तरीके से बनते हैं।

बीयर जौ और सड़े आनाज के...- India TV Hindi
बीयर जौ और सड़े आनाज के अलावा भी कई और चीजों से बनता है। Image Source : SOCIAL MEDIA

दुनिया में बीयर पीने वालों की संख्या बहुत है। कई लोग तो ऐसे होते हैं कि बीयर के अलावा वह कुछ और पीना पसंद ही नहीं करते। आप खुद अपने दोस्तों के सर्किल में देख लीजिए कोई न कोई एक बंदा ऐसा जरूर होगा जो बायर का शौकिन जरूर होगा। कई लोग बहुत ही खास ब्रांड के ही बीयर पीना पसंद करते हैं तो कई लोग अलग-अलग बीयर के ब्रांड्स को भी पसंद करते हैं। कुछ बीयर एल्कोहल की मात्रा के लिए पसंद किए जाते हैं तो कुछ अपने स्वाद के लिए भी जाने जाते हैं। बीयर के स्वाद को लेकर कई अनोखे प्रयोग किए गए। आज हम आपको कुछ ऐसे ही बीयर के बारे में बताने जा रहे हैं जो अलग स्वाद देने के लिए अलग-अलग तरीकों से बनाए जाते हैं।

जापान में एक ऐसी बीयर बनाई जाती है जो हाथियों के गोबर से बनती है। इस बीयर का नाम अन-कोनो-कुरो है। इसे कॉफी से बनाया जाता है लेकिन ये कॉफी ऐसे डायरेक्ट नहीं डाली जाती। पहले इन कॉफी को हाथियों को खिलाया जाता है। अंदर हाथी के पेट में गर्मी की वजह से जब ये कॉफी रोस्ट होकर गोबर के रूप में निकलते हैं। तब गोबर में से इन कॉफी के बीन्स को चुन लिया जाता है और उससे बीयर तैयार की जाती है।

हाथी के गोबर से बना बीयर

Un-kuno-Kuro Beer
Image Source : SOCIAL MEDIAUn-kuno-Kuro Beer

इंसानों के पेशाब से बना बीयर

Pisner Beer
Image Source : SOCIAL MEDIAPisner Beer

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो साल 2015 में डेनमार्क के रॉकस्लाइड म्युजिक फेस्ट में 50 हजार गैलन इंसानों के पेशाब इकट्ठा किए गए थे और बाद में इससे पिस्नेर बीयर बनाई गई थी।

नाले के पानी से बना बीयर

PU:REST Beer
Image Source : SOCIAL MEDIAPU:REST Beer

अमेरिका में एक बीयर ऐसी है जिसे नाले के पानी से बनाया जाता है। इस बीयर का नाम PU:REST है और इसे नाले के पानी को रिसाइकल करके बनाया गया है। इसे लोग बहुत पसंद भी कर रहे हैं। इस बीयर को कार्ल्सबर्ग, स्टोन ब्रूअरी और IVL स्वीडिश एनवायरमेंटल रिसर्च इंस्टीट्यूट ने तैयार किया है।

मिर्च से बनी बीयर

Ghost Face Killah
Image Source : SOCIAL MEDIAGhost Face Killah

अमेरिका के कोलोराडो में एक ऐसी बीयर बनाई जाती है जिसमें मिर्च मिलाई जाती है। ताकी इसका स्वाद तीखा हो सके। इस बीयर का नाम घोस्ट फेस किल्लाह है। इसमें 5.2% अल्कोहल होता है।

ये भी पढ़ें:

नहाने गई महिला के बाथरूम में घुस गया ये खतरनाक जानवर, नजर पड़ते ही निकल गई चीख

शेरों के झुंड पर भारी पड़ा एक अकेला भैंसा, Video देख पता चल जाएगा कि जंगल का असली किंग कौन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।