1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बहुत से लोगों ने हाथ खड़े कर दिए, अब आपकी बारी है, इस फोटो में DIFFICULT कहां लिखा है?

बहुत से लोगों ने हाथ खड़े कर दिए, अब आपकी बारी है, इस फोटो में DIFFICULT कहां लिखा है?

 Published : Mar 30, 2023 02:08 pm IST,  Updated : Mar 30, 2023 02:08 pm IST

आप भी इस गेम को खेल सकते हैं और अगर आपको इसका सही जवाब मिल गया तो माना जाएगा कि आपकी नजर बहुत तेज है।

Where is DIFFICULT written in this photo- India TV Hindi
इस फोटो में कहां पर DIFFICULT लिखा हुआ है Image Source : TWITTER

सोशल मीडिया की नगरी में कई खेल आ गए हैं जो लोगों के दिमाग को घूमा देते हैं। कुछ खेल तो ऐसे होते हैं जो देखने में बहुत आसान लगते हैं लेकिन अच्छे लोग इसमें हार मान लेते हैं। इस खेल में वही सही उत्तर बता सकता है जिसकी नजरें बहुत तेज होती हैं। ऐसे में आप भी इस गेम को खेल सकते हैं और अगर आपको इसका सही जवाब मिल गया तो माना जाएगा कि आपकी नजर बहुत तेज है।

आखिर इस फोटो में DIFFICULT कहां लिखा हुआ है?

इस फोटो को आप ध्यान से देखिए और कम से कम 10 सेकेंड लीजिए। इसके बाद आप बताइए कि इस फोटो में आखिर कहां लिखा हुआ DIFFICULT? आसान भाषा में समझिए कि फोटो को इस तरह डिजाइन किया गया है कि लेटर्स आसानी से समझ में आ रहे हैं लेकिन इन सबके बीच आपको DIFFICULT वर्ड को खोजना है। आप इस गेम को अपने बच्चों या किसी के साथ भी खेल सकते हैं। इस प्रकार के गेम से दिमाग तेज हो सकता है क्योंकि इसमें दिमाग को एक जगह रखना होता है जिससे हम फोटो को आसानी से सॉल्व कर सकें।

क्या आपने हार मान लिया?
अगर आपने हार मान लिया है तो हम आपको बताएंगे कि इस फोटो में कहां DIFFICULT  लिखा हुआ है,जिसने सभी का दिमाग खराब कर दिया है। आमतौर पर लोग इस खेल में नहीं हारते क्योंकि कुछ समय बाद यह खेल बहुत ही आसान हो जाता है। फिर आसानी से फोटो को सॉल्व कर दिया जाता है। इस गेम को अक्सर खेलने से अभ्यास भी बन जाता है। खैर, हमने आपके लिए एक फोटो शेयर की है। इस फोटो को लाल रंग से लाइन खींच दिया है, जिसे ध्यान से देखने पर समझ आ जाएगा कि कैसे इस फोटो में DIFFICULT लिखा हुआ है।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।