1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Optical illusion Test: इस फोटो ने सभी का दिमाग खराब कर दिया है, लगभग लोग यह नहीं बता पाए कि इसमें कौन सा जानवर छिपा है?

Optical illusion Test: इस फोटो ने सभी का दिमाग खराब कर दिया है, लगभग लोग यह नहीं बता पाए कि इसमें कौन सा जानवर छिपा है?

 Published : Apr 07, 2023 06:23 pm IST,  Updated : Apr 07, 2023 06:23 pm IST

इस फोटो को देखने वाले सभी ये जानने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर इस फोटो में किसकी तस्वीर बनाई गई है जो नजर नहीं आ रही है।

Which animal is in this photo?- India TV Hindi
इस फोटो में कौन जानवर है? Image Source : SOCIAL MEDIA

ये फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस फोटो को देखने वाले सभी ये जानने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर इस फोटो में किसकी तस्वीर बनाई गई है जो नजर नहीं आ रही है। आपको बता दें कि इस फोटो में एक ऐसा जानवर है, जो दुनिया के लगभग हिस्सों में पाए जाते हैं। अब हम आपको एक हिंट दे चुके हैं, दिमाग और आंखों को तेज करें कि कौन जानवर है?

आपको क्या करना है?

इस फोटो को आप ध्यान से देखिए और कम से कम 20 सेकेंड लीजिए। इसके बाद आप बताइए कि इस फोटो में किस जानवर की फोटो बनाई गई है? आसान भाषा में समझिए कि फोटो को इस तरह डिजाइन किया गया है कि कलर्स और लाइन आसानी से समझ में आ रहे हैं लेकिन इन सबके बीच आपको छिपे हुए एक फोटो को खोजना है। आप इस गेम को अपने बच्चों या किसी के साथ भी खेल सकते हैं। इस प्रकार के गेम से दिमाग तेज हो सकता है क्योंकि इसमें दिमाग को एक जगह रखना होता है जिससे हम फोटो को आसानी से सॉल्व कर सकें।

क्या आपने हार मान लिया है?
अगर आपने हार मान लिया है तो हम आपको बताएंगे कि इस फोटो में कौन जानवर है? आमतौर पर लोग इस खेल में नहीं हारते क्योंकि कुछ समय बाद यह खेल बहुत ही आसान हो जाता है। फिर आसानी से फोटो को सॉल्व कर दिया जाता है। इस गेम को अक्सर खेलने से अभ्यास भी बन जाता है। खैर, हमने आपके लिए एक फोटो शेयर की है। जिसे लाल रंग के घेरे से घेर दिया है। इस फोटो में साफ देखा जा सकता है कि भालू नजर आ रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।