क्रिकेट को अनिश्चितताओं का खेल कहा जाता है, और एक बार फिर इस खेल ने फैंस को हैरान कर दिया है। हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक अजीबोगरीब आउट की अपील ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। इस वीडियो के साथ एक सवाल भी है जिसने लोगों को अपना सिर खुजाने पर मजबूर कर दिया। दरअसल, वीडियो में एक ऐसा मोमेंट आया जब लोगों के बीच संशय बन गया कि बैटिंग कर रहा बल्लेबाज "आउट है या नॉट आउट?"
बल्लेबाज "आउट है या नॉट आउट?"
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में एक क्रिकेट मैच का सीन देखा जा रहा है, जहां बल्लेबाज एक तेज गेंदबाज की गेंद पर शॉट लगाने की कोशिश करता है। लेकिन गेंद बैट से कनेक्ट नहीं होती। इससे निराश होकर बैट्समैन अपने बैट को सिर पर मारता है, जिससे बैट्समैन के सिर पर लगी टोपी हवा में उछलकर सीधे विकेट पर गिर पड़ती है। तभी गेंदबाजी कर रही टीम बैट्समैन के आउट के लिए अंपायर से अपील कर देती है। बैट्समैन भी इस स्थिति में हैरान रह जाता है। आगे इस अपील पर अंपायर का निर्णय क्या होता है, वो तो इस वीडियो में नहीं दिखाया गया, लेकिन वीडियो ने अपने दर्शकों के लिए एक सवाल जरूर छोड़ दिया, और वह सवाल ये है कि बैट्समैन आउट है या नहीं।
जब नहीं दे पाए जवाब तो लोगों ने ये सवाल @Grok से पूछा
इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया के लगभग सभी प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया गया है। हमने ये वीडियो सोशल साइट एक्स से @TazaTamacha नामक अकाउंट से लिया है। जिसे अब तक 6 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और 1300 लोगों ने इसे लाइक किया है। वायरल वीडियो के इस सवाल का कई लोगों ने जवाब भी दिया है। वहीं कई लोग इस सवाल से बड़ी कन्फ्यूज नजर आए। ऐसे में उन्होंने ये सवाल @Grok से पूछा। जिसके जवाब में @Grok ने बताया कि, "MCC नियम 35 के अनुसार, हाँ, बल्लेबाज हिट विकेट आउट है। यह नियम कहता है कि यदि विकेट स्ट्राइकर के बल्ले या उससे हिट होता है, तो ऐसे में बल्लेबाज आउट माना जाएगा। यह नियम ये भी कहता है कि यदि बल्लेबाज के कपड़े या फिर कोई अन्य उपकरण भी विकेट से टकराते हैं तो इस स्थिति में भी बल्लेबाज को आउट माना जाएगा। इसके तहत फॉलिंग कैप भी आउट मान्य होगा। जैसा कि 1961 में जो सोलोमन जैसे ऐतिहासिक विकेट के तौर पर देखा गया था।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें:
VIDEO: 'हैवी ड्राइवरों से भरा पड़ा है हमारा देश', तीन पहियों के साथ सड़क पर JCB दौड़ते दिखा ड्राइवर
किसी मॉडल से कम नहीं है ये ठेले वाली लड़की, खाने से ज्यादा हो रही खूबसूरती और कॉन्फिडेंस की चर्चा