1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Champions Trophy से पहले ही पाकिस्तान ने मान ली अपनी जीत, कप्तान मोहम्मद रिजवान ने जो कहा वह इस Video में देख लें

Champions Trophy से पहले ही पाकिस्तान ने मान ली अपनी जीत, कप्तान मोहम्मद रिजवान ने जो कहा वह इस Video में देख लें

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Feb 16, 2025 05:44 pm IST,  Updated : Feb 16, 2025 05:44 pm IST

champions trophy 2025 टूर्नामेंट शुरू होने ही वाला है। टूर्नामेंट से पहले पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। जिसमें वे अपनी टीम के हौसले बुलंद करते नजर आ रहे हैं।

टीम से बात करते कप्तान मोहम्मद रिजवान- India TV Hindi
टीम से बात करते कप्तान मोहम्मद रिजवान Image Source : SOCIAL MEDIA

Champions Trophy 2025 जल्द ही शुरू होने वाला है। पहला मैच पाकिस्तान का न्यूजीलैंड से होने वाला है। उससे पहले पाकिस्तानी टीम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। जिसमें पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान अपने टीम के खिलाड़ियों के हौसले बुलंद करते नजर आ रहे हैं। वे अपने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते दिख रहे हैं। किसी मोटिवेशनल स्पीकर की तरह अपने खिलाड़ियों को इस बात का ढांढस बंधा रहे हैं कि यह चैंपियंस ट्रॉफी वे लोग ही जीतने जा रहे हैं। 

पाकिस्तानी कप्तान ने खिलाड़ियों से बजवाई तालियां

मोहम्मद रिजवान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जैसे ही वायरल हुआ लोग पूरे टीम का मजाक उड़ाने लगे। लोगों का कहना है कि ये टीम सिर्फ ऐसे ही जीत सकती है। मैदान पर जीत तो इनके बस की बात नहीं। वीडियो में आप पाकिस्तानी टीम के कप्तान मोहम्मद रिजवान को यह कहते हुए सुन सकते हैं कि, "माशल्लाह, अभी हम अपने लिए ताली बजाएंगे और ये ताली हम इस तरह से बजाएंगे कि हमें इस बात का एहसास हो कि हम चैंपियन हैं। सबको लगना चाहिए कि हम चैंपियन हैं।" 

कप्तान बोले- मुझे मेरी टीम पर गर्व है

कप्तान के इतना कहते ही पूरी टीम चीयर्स करते हुए ताली बजाने लगती है। इसके बाद कप्तान अपनी टीम से कहते हैं कि, "भाइयों दुख सबको है, हमें पता है, इस दुख को मैं तीन बार महसूस कर चुका हूं। लेकिन मुझे अपनी टीम पर प्राउड है। मेरे लिए मेरी टीम सबसे पहले है। मोहम्मद रिजवान का यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @itz_surya_baba नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों ने इसे लाइक किया है। 

ये भी पढ़ें:

'क्यों हिला डाला न...', लड़की के सवाल पर लड़के ने दिया ऐसा जवाब, सुनकर पानी-पानी हो गई प्यारी

आओ सखी चुगली करें! गप मारने में ऐसे मगन हुई महिला कि सिर पर रखा बोझ उतरना भूल गई, Video पर लोगों ने खूब लिए चटकारे

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।