कल की तारीख थी 15 फरवरी 2026 और इस तारीख को कोई भी नहीं भूल पाएगा। एक पल के लिए हम इंडिया वाले शायद इस तारीख को भूल जाएं मगर पाकिस्तान वाले तो बिल्कुल भी नहीं भूलेंगे और कुछ दिनों तक तो यह दिन और इस दिन हुआ मैच, उनको सपने में भी डराएगा। आप क्रिकेट लवर हो या फिर न हो, आपको कल के मैच का नतीजा तो पता ही होगा और जिन लोगों के मैच देखा था, उन्हें तो बहुत ही अच्छे से कल का हाल पता होगा। लेकिन जो नहीं पता होगा, वो अब वायरल वीडियो बताएगा। आइए हम भी आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो बहुत ही छोटा सा है मगर बहुत ही कमाल का है। आप जानते होंगे कि स्टेडियम में जब मैच होता है तो फैंस अपने देश के लिए नारे लगाते हैं लेकिन सोचिए तब का हाल जब दूसरे देश का शख्स आपके देश का नारा लगाए। दरअसल वायरल वीडियो में यही दिखा। एक शख्स ने जैसे ही 'जीतेगा भाई जीतेगा' बोला, दूसरा शख्स जिसने पाकिस्तान की जर्सी पहनी थी और हाथ में पाकिस्तान का झंडा था, वो बोला, 'इंडिया जीतेगा।' ऐसा दो बार हुआ और इसी कारण अब वीडियो वायरल हो रहा है।
यहां देखें वह वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर parikshitbalochi नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को लाखों लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद कई लोगों ने कमेंट करके अपना रिएक्शन भी दिया है। एक यूजर ने लिखा- मुबारक हो भाई आपको, बढ़िया खेले और जीत डजर्व करते थे और हमारे खोतों पर लानत है। दूसरे यूजर ने लिखा- मैं पाकिस्तानी हूं लेकिन नतीजा मुझे पहले से ही पता था। तीसरे यूजर ने लिखा- जीतने की आदत हो गई थी। वहीं बहुत सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।
ये भी पढ़ें-
साहिबज़ादा फरहान की तो खुद की फिलम बन गई, Video देख आपकी नहीं रुकने वाली हंसी