1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. VIDEO: 'बदो-बदी' के बाद चाहत फतेह अली खान का आने वाला है दूसरा गाना, स्टूडियो में रिकॉर्डिंग करते दिखे पाकिस्तानी चचा

VIDEO: 'बदो-बदी' के बाद चाहत फतेह अली खान का आने वाला है दूसरा गाना, स्टूडियो में रिकॉर्डिंग करते दिखे पाकिस्तानी चचा

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : May 25, 2024 01:06 pm IST,  Updated : May 25, 2024 01:06 pm IST

सोशल मीडिया पर छाए चाहत फतेह अली खान 'बदो-बदी' के बाद अपना दूसरा गाना लाने की तैयारी कर रहे हैं। जिसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में वह एक स्टूडियो में रिकॉर्डिंग करते हुए नजर आ रहे हैं।

गाने की रिकॉर्डिंग करते हुए चाहत फतेह अली खान- India TV Hindi
गाने की रिकॉर्डिंग करते हुए चाहत फतेह अली खान Image Source : SOCIAL MEDIA

इन दिनों सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के चाहत फतेह अली खान के वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं। उनका गाना 'आए हाए, ओए होए... बदो बदी' इंटरनेट पर खूब ट्रेंड कर रहा है। हर कोई उनके इस गाने पर रील बना रहा है। चचा के गाने 'बदो बदी' के अपार सफलता के बाद अब वह नया गाना लाने की तैयारी कर रहे हैं। हाल में स्टूडियो से गाने की रिकॉर्डिंग करते हुए उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अगर अब तक आपने नहीं देखा तो जल्द ही इसे देख लीजिए।

'बदो-बदी' के बाद चचा का दूसरा गाना हो रहा तैयार

वीडियो में पाकिस्तानी चचा चाहत फतेह अली खान स्टूडियो में अपने दूसरे गाने की रिकॉर्डिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। उनके नए गाने के बोल कुछ इस तरह हैं - ABCDE... FIJKL... L... L... L... लव... लव... लव... चाहत फतेह अली खान जब से सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं, तब से लोग इनके नए गाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'बदो-बदी' गाने से फेम पाए चाहत फतेह अली खान अब इंटरनेट यूजर्स के दिलों पर राज कर रहे हैं।

वीडियो पर कमेंट कर लोग चचा के खूब मजे ले रहे

अपने नए गाने की रिकॉर्डिंग करते हुए चाहत फतेह अली खान का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। उनके इस वायरल वीडियो को 36 लाख लोगों ने देखा और 6 लाख लोगों ने लाइक किया है। उनके इस वीडियो को देखने के बाद लोगों के कमेंट रुकने का नाम नहीं ले रहे है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- भाई इनके लिरिक्स लिख कौन रहा है। दूसरे ने लिखा- अब तो मुझे सिर्फ इनके ही गाने सुनना है और वह भी स्पीकर पर। तीसरे ने लिखा- ये आदमी कोरोना से क्यों बच गया भगवान। ऐसे ही कई अन्य लोगों ने भी खूब मजेदार कमेंट किए हैं। 

ये भी पढ़ें:

जान बचाने पेड़ पर चढ़ा था बंदर, शिकारी तेंदुए के पंजे वहां तक भी जा पहुंचे, फोटो देख लोग बोले- यही है जंगल की रीत

फिल्मी स्टाइल में चोरों ने चलती ट्रक पर किया अपना हाथ साफ, चोरी और स्टंट का ये Video देख हक्के-बक्के रह गए लोग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।