1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पाकिस्तानी Youtuber की पत्नी का आपत्तिजनक हालत में Video हुआ वायरल, कपल ने लोगों से लगाई मदद की गुहार

पाकिस्तानी Youtuber की पत्नी का आपत्तिजनक हालत में Video हुआ वायरल, कपल ने लोगों से लगाई मदद की गुहार

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : May 03, 2024 08:22 pm IST,  Updated : May 03, 2024 08:22 pm IST

पाकिस्तानी यूट्यूबर की पत्नी का एक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वे आपत्तिजनक हालत में नजर आ रही हैं। वीडियो के वायरल होनेके बाद पाकिस्तानी कपल ने एक और वीडियो जारी किया है और लोगों से मदद की गुहार लगाई है।

अपनी पत्नी आरूब जटोई के साथ पाकिस्तानी यूट्यूबर सार उर रहमान उर्फ डकी भाई- India TV Hindi
अपनी पत्नी आरूब जटोई के साथ पाकिस्तानी यूट्यूबर सार उर रहमान उर्फ डकी भाई Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो अपलोड कर दिए जाते हैं, जो फेक होते हैं। आज कल इस काम को डीपफेक के माध्यम से आसानी से किया जा रहा है। किसी भी महिला का आपत्तिजनक स्थिति में फेक वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया जा रहा है। हाल में कुछ ऐसा ही हुआ है पाकिस्तान के फेमस यूट्यूबर की पत्नी के साथ। पाकिस्तान के प्रसिद्ध यूट्यूबर सार उर रहमान उर्फ डकी भाई की पत्नी आरूब जटोई का एक आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। जिसमें वे आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दे रही हैं। वीडियो में आरूब जटोई बिना कपड़ो के दिखाई दे रही हैं। वीडियो के वायरल होने के बाद डकी भाई और उनकी पत्नी ने एक अन्य वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने यह दावा किया है कि वायरल हो रहा वीडियो फेक है और इसे डीपफेक के मदद से बनाया गया है। साथ में उन्होंने यह भी कहा कि जिस किसी ने भी यह वीडियो शेयर किया है, उसकी जानकारी देने वाले शख्स को 10 लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा। 

पत्नी के अश्लील वीडियो को बताया डीपफेक 

आरूब जटोई भी एक सोशल मीडिया एन्फ्लुएंसर हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने पति के साथ व्लॉगिंग भी करती हैं। हालांकि इस पाकिस्तानी कपल ने वायरल वीडियो के बारे में बताया कि वीडियो को एडिट करके आरूब जटोई के चेहरे का इस्तेमाल किया गया है। डकी भाई ने इस डीपफेक वीडियो को बनाने वाले का सुराग देने पर उस शख्स को 10 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। वहीं, इस मामले पर पुलिस भी जांच कर रही है।

लोगों ने बताया पब्लिसिटी स्टंट का तरीका

वीडियो में सार उर रहमान उर्फ डकी भाई की पत्नी आरूब जटोई ने कहा कि मेरे साथ जो हुआ वह तो हो चुका है लेकिन मैं अल्लाह से यह दुआ करती हूं कि किसी भी इंसान के बहन-बेटी या उसकी मां के साथ इस तरह की घटना न हो। इस हालात में मैंने खुद को किस तरह संभाला है यह मैं, मेरे पति और मेरे अल्लाह ही जानते हैं। हालांकि फेमस यूट्यूबर डकी भाई का विवादों से पुराना नाता रहा है। ऐसे में पत्नी के आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने पर लोगों का कहना है कि ये एक पब्लिसिटी स्टंट भी हो सकता है। 

ये भी पढ़ें:

वड़ा पाव गर्ल की लव स्टोरी; खाने से शुरु हुई थी मोहब्बत, आज हर कदम पर साथ देते हैं पति - VIDEO

बाबा जी के बॉल को कोई मार सकता है क्या! क्रिकेट खेलते हुए नजर आए पंडित धीरेंद्र शास्त्री, Video हुआ वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।