1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दुर्घटना में चमत्कार! टक्कर के बाद गिरे मां-बाप, लेकिन आधा KM तक बच्चे के साथ चलती रही बाइक;VIDEO

दुर्घटना में चमत्कार! टक्कर के बाद गिरे मां-बाप, लेकिन आधा KM तक बच्चे के साथ चलती रही बाइक;VIDEO

 Published : Jan 09, 2023 09:17 am IST,  Updated : Jan 09, 2023 09:21 am IST

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आप हैरान रह जाएंगे। वीडियो में ऐसी घटना कैद हुई है, जिसे देखने के बाद होश उड़ जाएंगे।

viral video bike accident- India TV Hindi
वायरल बाइक दुर्घटना Image Source : SOCIAL MEDIA

भारत के कई हिस्सों में प्रतिदिन सैकड़ों सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। कुछ ऐसे सड़क हादसे हो जाते हैं कि इंसान सोचने पर मजबूर हो जाता है। क्या ऐसा भी हो सकता है? कई बार उन्हीं घटनाओं के वीडियो भी वायरल हो जाते हैं। एक वीडियो ऐसा ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी दंग रह जाएंगे। आपने कई वीडियो देखे होंगे लेकिन हम जिस वीडियो की बात करने जा रहे हैं। इसे देखकर आप यकीन नहीं कर पाएंगे कि ये कैसे संभव हो गया। वीडियो में जिस तरह से घटना हुआ है, उसे देखकर हर कोई हैरान है।

वीडियो हैरान कर देने वाला

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक परिवार अपनी मोटरसाइकिल से कहीं जा रहा है। वीडियो में आप आगे देखेंगे कि तभी बाइक की दूसरी बाइक से टक्कर हो जाती है। जैसे ही बाइक टकराती है वैसे ही पूरा बैलेंस बिगड़ जाता है। वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि बाइक से दो लोग नीचे गिरते हैं। वहीं सबसे हैरान कर देने वाली घटना होती है कि उस बाइक पर एक छोटा बच्चा बैठा होता है।

वीडियो में आगे आप देखेंगे कि काफी देर तक बाइक सड़क पर चलती हुई नजर आती है और उस बाइक पर एक छोटा बच्चा बैठा नजर आता है। कुछ दूर जाने के बाद बाइक गिर जाती है। इस घटना को देख कुछ लोग कार रोक कर बच्चे की ओर दौड़ पड़ते हैं। 

सुरक्षित ड्राइविंग अनिवार्य
वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा कि बच्चे को कुछ नहीं हुआ, भगवान का शुक्र है। वहीं एक यूजर ने लिखा कि कृपया सुरक्षित ड्राइव करें। जब आप बच्चे के साथ हों। ये वीडियो कहां का है इसकी पुष्टी नहीं हुई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।