किसी भी इंसान की अंतिम यात्रा एक ऐसा मौका होता है, जब हर कोई उदास और गंभीर होता है। शव को चार लोग अपने कंधे पर उठाकर राम नाम सत्य बोलते हुए श्मशान तक ले जाते हैं और फिर शव का दाह संस्कार किया जाता है। लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है।
Related Stories
अंतिम यात्रा में बॉलीवुड के गानों पर नाचे लोग
दरअसल इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स की अंतिम यात्रा निकल रही है और उसे कंधों पर उठाए चार लोग बॉलीवुड के गानों पर नाच रहे हैं। इसके अलावा मौके पर मौजूद अन्य लोग भी डांस करते हुए नजर आ रहे हैं और शव यात्रा के आगे-आगे एक डीजे वाला चल रहा है, जोकि तेज आवाज में बॉलीवुड के गाने बजा रहा है।
वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने पर तमाम लोग इस पर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "लगता दादाजी से पूरा मोहल्ला परेशान था।" एक और यूजर ने लिखा, "ऐसी लास्ट राइड तो में भी डिजर्व करता हूं।" एक और यूजर ने लिखा, "मुझे तो ऐसी ही अंतिम यात्रा चाहिए अपने लिए, कम से कम लोगों को पता तो चलेगा की मैं गई, नहीं तो सब अपना मोबाइल ही चला रहे होंगे।
गौरतलब है कि हिंदू धर्म में जब किसी इंसान की मौत हो जाती है तो उसकी अर्थी को चार लोग कंधा देकर श्मशान तक ले जाते हैं। हालांकि इस दौरान बेहद शांत रहा जाता है और लोग राम नाम सत्य है का उच्चारण करते हैं। लेकिन इस अंतिम यात्रा में बॉलीवुड के गाने बजाए गए और सभी लोगों ने इस तरह डांस किया, जैसे ये कोई उत्सव वाला कार्यक्रम हो।
यही वजह है कि इस वीडियो की इंटरनेट पर काफी चर्चा हो रही है और लोग इस पर कमेंट्स कर रहे हैं।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें -
नॉर्मल पेट्रोल और प्रीमियम पेट्रोल में क्या अंतर है, क्यों इतना महंगा बिकता है; यहां जानिए सब कुछ