1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. PM मोदी ने सुनी इस इन्फ्लुएंसर के मन की बात, रील शेयर कर दी प्रतिक्रिया; वायरल हो रहा Video

PM मोदी ने सुनी इस इन्फ्लुएंसर के मन की बात, रील शेयर कर दी प्रतिक्रिया; वायरल हो रहा Video

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Mar 21, 2026 12:31 pm IST,  Updated : Mar 21, 2026 12:32 pm IST

PM Modi Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक रील काफी चर्चा में आ गई है। इस रील के वायरल होने की वजह प्रधानमंत्री मोदी की प्रतिक्रिया है।

pm modi shared reel on instagram, yuvraj dua video, pm modi, Yuvraj dua, viral video, viral news- India TV Hindi
पीएम नरेन्द्र मोदी और इन्फ्लुएंसर की रील का स्क्रीनशॉट। Image Source : X&IG/@NARENDRAMODI

PM Modi Viral Video : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर युवराज दुआ की एक इंस्टाग्राम रील को शेयर की है। इसमें प्रधानमंत्री ने स्वस्थ जीवनशैली के महत्व पर जोर दिया और लोगों से चीनी का सेवन कम करने का आग्रह किया। दरअसल, इन्फ्लुएंसर ने अपने वीडियो में बताया था कि, उसके पिता प्रधानमंत्री के बहुत बड़े प्रशंसक हैं। इसके बाद उसने पीएम मोदी से अपील की थी कि वे एक बार चीनी के सेवन को कम करने के लिए मन की बात में इसका जिक्र करें ताकि इसका उनके निर्देश से ही उसके पिता चीनी खाना कम कर दें। 

इंस्टाग्राम पर किया था निवेदन 

इस रील को @yuvraj.dua नामक हैंडल से शेयर किया गया था। इसमें युवराज ने मजाक में नेता के प्रति अपने पिता की प्रशंसा व्यक्त करते हुए कहा कि अगर प्रधानमंत्री रेडियो कार्यक्रम "मन की बात" में चीनी कम करने की बात करते हैं, तो उनके पिता शायद उनकी बात सुनेंगे और चीनी का सेवन नियंत्रित करेंगे। "मोदी जी, मेरा आपसे एक विनम्र निवेदन है। चूंकि आपके शब्द मेरे पिता के लिए निर्देश हैं, इसलिए यदि आप अगले 'मन की बात' में चीनी के सेवन के खिलाफ कुछ कहें, तो मेरे पिता की चीनी की खपत कम हो सकती है।" 

पीएम मोदी स्टोरी लगाकर दी प्रतिक्रिया

प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो पर हल्के-फुल्के अंदाज में प्रतिक्रिया देते हुए स्वस्थ जीवनशैली के लिए सलाह भी दी। वीडियो साझा करते हुए उन्होंने लिखा, “युवराज के अनुरोध पर, मैं उनके पिता (और सभी से) आग्रह करूंगा कि वे चीनी का सेवन कम करें... स्वस्थ रहें, खुश रहें!” इसके बाद प्रधानमंत्री ने इंस्टाग्राम स्टोरीज की अगली स्लाइड में अपना संदेश जारी रखते हुए लिखा, “अपनी सेहत पर ध्यान दें। अच्छा खाएं। स्वस्थ भोजन करें। अत्यधिक चीनी कई बीमारियों को न्योता देती है। इसके अलावा, मोटापे का खतरा भी मंडरा रहा है। साथ ही, योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। यह फिट और सक्रिय रहने का एक शानदार तरीका है।” युवराज दुआ ने बाद में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा उनके वीडियो को साझा किए जाने पर खुशी व्यक्त की। उन्होंने लिखा, “यह तो अविश्वसनीय सा हो गया है, वीडियो कहां पहुंच गई। मैंने कभी सोचा भी नहीं था।”

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
नॉर्मल पेट्रोल और प्रीमियम पेट्रोल में क्या अंतर है, क्यों इतना महंगा बिकता है; यहां जानिए सब कुछ

सिगरेट के लाइटर में कौन सी गैस भरी होती है, जवाब सपने में भी नहीं सोचा होगा; LPG समझने की गलती न करें 
 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।