1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. यहां भूत लोगों से पीने के लिए मिनरल वाटर मांगता है, ऐसी कहानी कि जानकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

यहां भूत लोगों से पीने के लिए मिनरल वाटर मांगता है, ऐसी कहानी कि जानकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

 Published : Jan 13, 2023 08:40 am IST,  Updated : Jan 13, 2023 02:31 pm IST

ऐसी ही जानकारी आपको देने जा रहे हैं। उस कहानी के बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

Gata Loops- India TV Hindi
Gata Loops Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर कई बार ऐसी जानकारी मिल जाती है। जिसके बारे में शायद ही हमें पता होता है। इस नगरी में कई ऐसी जानकारियां मिलती हैं, जो काफी चौंकाने वाली होती हैं। ऐसी ही जानकारी आपको देने जा रहे हैं। उस कहानी के बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। इंस्टाग्राम पर एक वीडियो मिला। जिसमें कुछ ऐसी जानकारी दी जा रही है, जिसे सुनकर कानों को यकीन ही नहीं हुआ। आइए जानते हैं क्या है पूरी कहानी?

यहां भूत पीता है पानी

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक युवक गाटा लूप्स के बारे में जानकारी दे रहा है। युवक बताता है कि गाटा लूप्स में पानी के अभाव में एक चालक की मौत हो गई थी। वीडियो में युवक का कहना है कि रास्ते में आए लोगों ने मदद नहीं की। आप वीडियो में सुन सकते हैं कि युवक कहता है कि वह वहां से गुजरने वाले लोगों को दिखाई देता था। इसी वजह से यहां मृत ड्राइवर का मंदिर बनाया गया। तभी से मान्यता है कि इस मार्ग से जो भी गुजरता है, वे पानी की बोतल चढ़ाकर जाता है। यह परंपरा कई सालों से चली आ रही है। वहीं युवक बताता है कि अगर पानी के बोतल पर नाम लिखकर जाते हैं तो अगले दिन पानी कम हो जाता है।

काफी खतरनाक है यहां की सड़के
आपको बता दें कि गाटा लूप्स अपनी घुमावदार सड़कों के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। गाटा लूप्स में आपको 21 टर्निंग पॉइंट मिलेंगे जो बहुत ही खतरनाक है। गाटा लूप्स हिमाचल प्रदेश में पड़ता है। युवक के वीडियो पोस्ट करने के बाद लोगों के अजीबोगरीब रिएक्शन सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि पूरा एरिया प्रदूषित हो गया है। एक यूजर ने लिखा कि अब तो मर गया, पानी चढ़ाने से क्या फायदा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।