1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'पाकिस्तानियों और सूअरों का यहां आना मना है', दुकान के बाहर लगा ये पोस्टर हुआ वायरल

'पाकिस्तानियों और सूअरों का यहां आना मना है', दुकान के बाहर लगा ये पोस्टर हुआ वायरल

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Apr 27, 2025 01:22 pm IST,  Updated : Apr 27, 2025 01:22 pm IST

पाकिस्तान और उनके नागरिकों का विरोध करने के लिए एक दुकानदार ने अपने दुकान के बाहर एक पोस्टर लगाया, जिस पर लिखा हुआ था कि, "सूअरों और पाकिस्तानियों का यहां आना मना है।"

दुकान के बाहर लगा पोस्टर- India TV Hindi
दुकान के बाहर लगा पोस्टर Image Source : SOCIAL MEDIA

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पूरे देश में पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश फैला हुआ है। आतंकी हमले पर भारत के लोग अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं। कोई कैंडल मार्च निकाल रहा है तो कोई सड़कों पर पाकिस्तान के झंडे चिपका रहा है। इसी बीच एक दुकानदार ने बिल्कुल अलग अंदाज में पाकिस्तान और उनके नागरिकों के खिलाफ विरोध जताया। दरअसल, इस दुकानदार ने अपनी दुकान के बाहर एक पोस्टर लगवाया। जिस पर इंग्लिश में लिखा हुआ है, "Pigs and Pakistani Citizens are not allowed at chhappan" यानी कि, "सूअर और पाकिस्तान के लोगों का 'छप्पन' में आना मना है।" दुकान के बाहर लगा यह पोस्टर फिलहाल सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी तरह-तरह की प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। 

पोस्टर सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

इस पोस्टर की तस्वीर को सोशल साइट एक्स पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि ये पोस्टर इंदौर के फेमस स्ट्रीट फूड हब 'छप्पन मार्केट' में लगा हुआ है। पोस्टर में एक पाकिस्तानी जनरल की तस्वीर को एडिट कर उसके चेहरे की जगह एक सूअर के फोटो का इस्तेमाल किया गया है। साथ में नीचे एक लाइन भी लिखी गई है। जिसमें लिखा है- "सूअर और पाकिस्तान के लोगों का 'छप्पन' में आना मना है।"

पोस्टर पर आई लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया

जैसे ही ये पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, वैसे ही इस पर लोगों के कमेंट्स की बाढ़ आ गई। जहां कई लोगों ने इस पोस्टर को सही बताया तो कई लोगों ने इसे नफरत फैलाने का नाम दिया। मालूम हो कि, इंदौर में छप्पन दुकान नाम के एक फेमस स्ट्रीट फूड हब है। जो न्यू पलासिया क्षेत्र में स्थित है। इस जगह का नाम "छप्पन" इसलिए है क्योंकि यहां पर 56 फ़ूड स्टॉल्स लगाए जाते हैं। यह स्ट्रीट फूड हब स्थानीय लोगों और पर्यटकों दोनों के लिए काफी लोकप्रिय है। यहां पर आपको चाट, स्नैक्स, मिठाइयाँ और विभिन्न पेय पदार्थों सहित कई तरह के स्ट्रीट फ़ूड्स खाने को मिल सकते हैं। यह मार्केट सुबह 7:30 बजे से रात 11:30 बजे तक खुला रहता है, जहां आप दिन के अलग-अलग समय पर स्ट्रीट फ़ूड का लुत्फ उठा सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

Video: खतरों की खिलाड़ी निकलीं ये काकी, खड़े-खड़े दांतों से ही रोक दिया पंखा

लड़के ने हाथों से ही उखाड़ दी सड़क, Video में ठेकेदार और प्रशासन को किया बेनकाब

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।