1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral News: 'धीरे से खटखटाना! मुझे डाइट पर होना चाहिए', वायरल हुआ गजब की हिदायत वाला नोट

Viral News: 'धीरे से खटखटाना! मुझे डाइट पर होना चाहिए', वायरल हुआ गजब की हिदायत वाला नोट

 Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Feb 05, 2026 11:04 pm IST,  Updated : Feb 06, 2026 10:43 am IST

Viral Note: इंटरनेट पर एक वायरल नोट लोगों को गुदागुदा रहा है क्योंकि उसमें लिखा है कि खाने की डिलीवरी के लिए धीरे से खटखटाना। मुझे डाइट पर होना चाहिए। जानें वायरल नोट का पूरा मामला क्या है?

Viral News food- India TV Hindi
फूड डिलीवरी के लिए दिया गया अनोखा इंस्ट्रक्शन वायरल हो रहा है। Image Source : MUNCHIES ESTON/INSTAGRAM

Food Delivery Viral: सोशल मीडिया पर कई बार रोजमर्रा की छोटी-छोटी वायरल हो जाती हैं। खासकर खाने को पकाने या डिलीवरी से जुड़ी कुछ अजीब बातें और मजेदार निर्देश भी लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लेते हैं। इसमें कहीं ज्यादा सामान की मांग होती है तो कहीं डिलीवरी बॉय के लिए अजीब सी हिदायत। कई बार तो साधारण-सा नजर आने वाला एक नोट देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल होकर मजाक का कारण बन जाता है। ऐसा ही कुछ ब्रिटेन में पिज्जा के एक ऑर्डर पर हुआ। चूंकि उसमें लिखा नोट बहुत मजेदार था।

सीक्रेट अंदाज में फूड डिलीवरी की हिदायत

बता दें कि डिलीवरी बॉय को दी गई ये हिदायत अपनी ईमानदारी और सीक्रेट अंदाज को लेकर चर्चा में है। भले ही यह नोट पुराना है और अब वायरल हो रहा है लेकिन आज भी यह लोगों को हंसने पर मजबूर कर दे रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह वायरल नोट एक टेकअवे ऑर्डर का है, जिसमें पिज्जा, डेजर्ट और दूसरी स्वादिष्ट चीजों का ऑर्डर दिया गया था। इस नोट में हिदायत के तौर पर एक खास लाइन लिखी थी, जिसको पढ़ते ही हर किसी के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है।

ऑर्डर की स्लिप पर क्या लिखी थी हिदायत?

टेकअवे ऑर्डर के नोट में कस्टमर ने लिखा कि धीरे से खटखटाना! मुझे डाइट पर होना चाहिए। यह मैसेज साफ तौर पर डिलीवरी बॉय के लिए था। इससे पता चल रहा है कि शायद ऑर्डर करने वाला शख्स बिना घर में बताए पिज्जा खाना चाहता था। और तभी उसने ऑर्डर पर ऐसा लिखा था। ये भी हो सकता है कि खाने का ऑर्डर देने वाला डाइट पर था और वह खुद को धोखा देते हुए चीट मीट खाना चाहता था।

सोशल मीडिया पर कैसे वायरल हुआ नोट?

गौरतलब है कि यह नोट तब दुनिया के सामने आया, जब ब्रिटेन के टेकअवे रेस्टोरेंट Munchies Eston के स्टाफ की उसके ऊपर नजर पड़ी। रेस्टोरेंट के मालिक ने इसकी फोटो सोशल मीडिया पर साझा की। उन्हें यह हिदायत मजेदार और काफी रिलेटेबल लगी, क्योंकि ऐसे हालात से कई बार लोग गुजरते हैं।

The New York Post के मुताबिक, डिलीवरी बॉय ने निर्देशों का पूरी तरह से पालन किया और ऑर्डर को चुपचाप डिलीवर कर दिया। इससे ग्राहक तक बिना किसी शोर के खाना पहुंच गया। इस टेकअवे ऑर्डर की स्लिप को मीम पेजों पर बार-बार पोस्ट करके वायरल किया जा रहा है। इंस्टाग्राम और फेसबुक पर भी ये जमकर शेयर हो रहा है। नेटिजन इसको लाइक कर रहे हैं और मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें-

प्लेन की खिड़की से निकलकर कांच साफ करते दिखे पायलट, Video देख लोगों ने किया रिएक्ट

जमीन के नीचे से कहर बनकर निकला पानी, कुछ ही सेकंड में दिखा खतरनाक मंजर, दहलाने वाला Video वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।