1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये बिहार है भईया कुछ भी हो सकता है, मोतिहारी के ओवरब्रिज के नीचे फंसा 'प्लेन', तस्वीरें वायरल

ये बिहार है भईया कुछ भी हो सकता है, मोतिहारी के ओवरब्रिज के नीचे फंसा 'प्लेन', तस्वीरें वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Dec 29, 2023 06:33 pm IST,  Updated : Dec 29, 2023 06:33 pm IST

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे तस्वीरों में एक प्लेन ओवरब्रिज के नीचे फंसा हुआ नजर आ रहा है। इस दौरान सड़क पर भारी जाम की स्थिति भी बन गई।

ओवरब्रिज के नीचे फंस गया प्लेन- India TV Hindi
ओवरब्रिज के नीचे फंस गया प्लेन Image Source : SOCIAL MEDIA

बिहार से हर कुछ दिनों में ऐसी खबरें सामने आती हैं जिन्हें देखने के बाद हर कोई हैरान हो जाता है। कभी सड़क के चोरी होने की खबर आती है तो कभी चोर रेलवे का ट्रैक ही गायब कर देते हैं। मगर इस बार किसी चोरी की खबर सामने नहीं आई है मगर यह खबर भी हैरान करने वाली है। सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें और एक GIF वायरल हो रहा है जिसमें एक प्लेन किसी ओवर ब्रिज के नीचे फंसा हुआ नजर आ रहा है। आइए आपको बताते हैं कि यह मामला कहां का है?

मोतिहारी में फंस गया प्लेन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि एक प्लेन किसी ओवर ब्रिज के नीचे फंसा हुआ है। इस मंजर को देखने के लिए वहां लोगों की भीड़ भी नजर आ रही है। इन तस्वीरों को एक्स (पहले ट्विटर) पर @NeerajRanjan84 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तस्वीरों के साथ कैप्शन में यह जानकारी दी गई है कि, 'बिहार के मोतिहारी में एक हवाई जहाज पिपराकोठी ओवर ब्रिज में फंस गया। इससे सड़क पर ट्रैफिक जाम हो गया। ट्रक ड्राइवर और स्थानीय लोगों की मदद से विमान के स्क्रैप को बाहर निकाला गया।'

ऐसी ही एक घटना नवंबर 2022 में हुई थी जब आंध्र प्रदेश के बापटला जिले में एक विमान सड़क के अंडरपास पर फंस गया था। यह घटना तब हुई जब विमान को एक ट्रक के ट्रेलर पर कोच्चि से हैदराबाद ले जाया जा रहा था।

ये भी पढ़ें-

MS Dhoni ने अपने फैन को खाने का दिया सुझाव लेकिन शख्स ने जाने से किया मना; जानें इसके पीछे की वजह

सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड हो रहा 'Lord Shivam Mavi', वजह जानकर नहीं होगा यकीन

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।