1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पहाड़ या कुत्ता! कुदरत के इस निजाम को देख खा जाएंगे गच्चा, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं ये तस्वीरें

पहाड़ या कुत्ता! कुदरत के इस निजाम को देख खा जाएंगे गच्चा, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं ये तस्वीरें

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Mar 02, 2025 11:16 am IST,  Updated : Mar 02, 2025 11:16 am IST

सोशल मीडिया पर एक पहाड़ी की तस्वीर इन दिनों खूब वायरल हो रही है। जिसे पपी माउंटेन के नाम से शेयर किया जा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस पहाड़ का आकार बिल्कुल एक कुत्ते की तरह है।

Puppy shaped mountain- India TV Hindi
यह पर्वत, जिसके बारे में दर्शकों का कहना है कि यह कुत्ते के सिर जैसा दिखता है Image Source : AP

प्रकृति हमेशा लोगों को चौंका देती है। इस नेचर में कई बार हमें ऐसी चीजें देखने को मिलती हैं, जिसे देख लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं होता। पहाड़ी क्षेत्र भले ही खतरनाक होते हैं लेकिन यहां के नजारे हमेशा ही लोगों की आंखों को सुकून देते हैं। कई बार पहाड़ों में कुछ ऐसी आकृतियां भी देखने को मिलती हैं, जिन्हें देख हमारी नजरें गच्चा खा जाती हैं। हाल में सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा ही कुदरत के एक निजाम की तस्वीर खूब वायरल हो रही है। जिसे देख लोगों के मुंह से अपने आप ही 'Wow' निकल जाएगा। 

Puppy shaped mountain
Image Source : APयांग्त्ज़ी नदी चीन की सबसे लंबी और दुनिया की तीसरी सबसे लंबी नदी है

शख्स ने पहाड़ों में देखा अनोखा नजारा

दरअसल, ये तस्वीर एक पहाड़ी आकृति की है। जो देखने में किसी कुत्ते की तरह लग रही है। पहाड़ की ये आकृति चीन के यांग्त्जी नदी के किनारे स्थित है, जहां एक कुत्ते के सिर के आकार का पहाड़ जमीन पर टिका हुआ है। चीन की यह पहाड़ी सोशल मीडिया पर तब चर्चा में आई जब गुओ किंगशान नाम का एक डिजाइनर ने वैलेंटाइन डे पर अपनी छुट्टियों की एक तस्वीर चीनी सोशल मीडिया ऐप शियाओहोंगशू या रेडनोट पर पोस्ट की। इस पोस्ट के कैप्शन में उसने लिखा- "पिल्ला पर्वत।" 

Puppy shaped mountain
Image Source : APइस पहाड़ को अवलोकन डेक से देखा जा सकता है।

Puppy shaped mountain
Image Source : APयांग्त्ज़ी नदी के किनारे स्थित है यह पर्वत

सोशल मीडिया पर पोस्ट की तस्वीरें

डिजाइनर गुओ किंगशान ने जब से यह तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है तब से यह जगह एक पर्यटन स्थल बन चुका है। लोग दूर-दूर से इस पहाड़ी की आकृति को देखने के लिए यहां पहुंच रहे हैं। डिजाइनर गुओ ने इस पहाड़ी के बारे में कुछ अन्य जानकारियां देते हुए कहा, "यह बहुत जादुई और प्यारा था, जब मुझे इस बारे में पता चला तो मैं बहुत खुश हुआ। उन्होंने आगे इस पहाड़ी के बारे में लिखा कि, "पहाड़ी में बना पिल्ला नदी के किनारे कुछ ऐसे बैठा है जैसे वह पानी पी रहा हो या फिर किसी मछली को देख रहा हो। एक नजर में तो ऐसा भी लगता है जैसे वह चुपचाप यांग्त्जी नदी की सुरक्षा कर रहा है।" गुओ की इस पोस्ट को करोड़ों व्यूज और लाखों लाइक्स मिल चुके हैं।

Puppy shaped mountain
Image Source : APयह पर्वत, जिसके बारे में दर्शकों का कहना है कि यह कुत्ते के सिर जैसा दिखता है

ये भी पढ़ें:

बड़े ही दुख के साथ हंसना पड़ रहा है! बारात लेकर आए दूल्हे की हुई पिटाई, Video देख आप भी हंसने पर हो जाएंगे मजबूर

भांग को हल्के में ले रहा था फिरंगी, गटागट पी गया ठंडाई से भरा ग्लास, चढ़ा ऐसा नशा कि पहुंच गया अस्पताल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।