1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दिल्ली पुलिस के इस सिपाही ने किया ऐसा काम कि हो गया वायरल, बॉलीवुड भी ठोक रहा सलाम

दिल्ली पुलिस के इस सिपाही ने किया ऐसा काम कि हो गया वायरल, बॉलीवुड भी ठोक रहा सलाम

 Reported By: Pooja Sharma Edited By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : Jan 07, 2023 12:45 pm IST,  Updated : Jan 09, 2023 10:27 am IST

Rajat Rathor Viral Video: दिल्ली पुलिस के एक सिपाही ने कुछ इस कदर अपना टैलेंट दिखाया है कि बॉलीवुड के बड़े सितारे भी उसके मुरीद बन बैठे हैं। अपने अलग टैलेंट की वजह से ही यह सिपाही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया की सुर्खियां बने इस सिपाही का नाम रजत राठौर है।

रजत राठौर (फाइल)- India TV Hindi
रजत राठौर (फाइल) Image Source : FILE

Rajat Rathor Viral Video: दिल्ली पुलिस के एक सिपाही ने कुछ इस कदर अपना टैलेंट दिखाया है कि बॉलीवुड के बड़े सितारे भी उसके मुरीद बन बैठे हैं। अपने अलग टैलेंट की वजह से ही यह सिपाही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया की सुर्खियां बने इस सिपाही का नाम रजत राठौर है। आइए आपको बताते हैं कि इस सिपाही ने आखिर ऐसा क्या टैलेंट दिखाया है, जिससे वह सोशल मीडिया का हीरो बन गया है। अगर आप भी रजत का यह वीडियो देखेंगे तो निश्चित ही उनके फैन बन जाएंगे। आप हैरत में पड़ जाएंगे कि भला गोलियां चलाने वाला सिपाही इस तरह का टैलेंट कैसे दिखा सकता है?...मगर यह सच है।

दरअसल रजत राठौर ने फिल्म भेड़िया के गाने 'तू मेरा कोई ना होके भी कुछ लागे' गाया है। रजत की सुरीली आवाज ने लाखों लोगों का ध्यान आकर्षित किया, और यह वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है। वीडियो का लिंक नीचे दिया जा रहा है, जिसमें आप भी देख सकते हैं कि किस तरह रजत की सुरीली आवाज हर किसी को कायल बना रही है।

वीडियो में दिख रहे रजत राठौर ने पुलिस की वर्दी में ही यह गाना गाया है। इस क्लिप को उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया गया है। वीडियो में कॉन्स्टेबल रजत को एक कार में बैठे गाना गाते हुए दिखाया गया है। उनकी आवाज इतनी सुरीली है कि यह वीडियो आपका मन मोह लेगी। रजत ने इंस्टाग्राम पर क्लिप को कैप्शन दिया, "यह गाना आजकल दिमाग में अटका हुआ है, अपना बना ले।"

इस क्लिप को 414,000 से अधिक बार देखा गया है और 41,000 से अधिक पसंद किया गया है। इंटरनेट पर हर किसी ने रजत की आवाज़ की सराहना की।

आपको बता दें कि रजत राठौर दिल्ली पुलिस के वही कांस्टेबल हैं जिन्होंने साल 2020 में एक्टर अक्षय कुमार की फ़िल्म केसरी का गाना ‘तेरी मिट्टी’ गाया था, ये वीडियो  लोगों ने तो पसंद किया ही था, लेकिन ख़ुद बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने रजत राठौर की तारीफ़ की थी। अक्षय कुमार ने भी उनके गाने के वीडियो को साझा करते ट्वीट में लिखा था, 'तेरी मिट्टी एक ऐसा गाना है जो हमेशा मेरे रोंगटे खड़े कर देता है, चाहें मैं इसे कितनी भी बार सुनूं। यह वीडियो साझा करने के लिए रजत जी धन्यवाद। रिपोर्ट: पूजा शर्मा 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।