1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सोशल मीडिया सेंसेशन राजू कलाकार ने सोनू निगम को सिखाया कंकड़ बजाना, Video खूब हो रहा वायरल

सोशल मीडिया सेंसेशन राजू कलाकार ने सोनू निगम को सिखाया कंकड़ बजाना, Video खूब हो रहा वायरल

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jul 12, 2025 01:38 pm IST,  Updated : Jul 12, 2025 01:55 pm IST

सोनू निगम के साथ गाना गाते हुए राजू कलाकार का एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपने अंदाज में सोनू निगम को कंकड़ बजाना सिखा रहे हैं। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तूफान ला दिया है। फैंस इसे "2025 का सबसे बड़ा कोलैब" बता रहे हैं।

सोनू निगम को कंकड़ बजाना सिखाते हुए राजू कलाकार- India TV Hindi
सोनू निगम को कंकड़ बजाना सिखाते हुए राजू कलाकार Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां कोई भी रातों-रात स्टार बन सकता है। हाल में ही एक शख्स का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह 'दिल पे चलाई छुरियां' गाने पर पत्थर से शानदार धुन निकाल कर सोशल मीडिया पर छा गया। इस शख्स का नाम राजू भट्ट है, जिन्हें राजू कलाकार के नाम से भी जाना जाता है। इस वक्त वे सोशल मीडिया सेंसेशन बने हुए हैं। वायरल होने के बाद फिलहाल राजू के सितारे बुलंदियों पर हैं। इस वक्त वे पूरे देश की नजरों में आ चुके हैं और उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बना ली है।

सोनू निगम के साथ गाना गाते दिख राजू कलाकार

हाल में ही इनकी प्रतिभा से बॉलीवुड के दिग्गज गायक सोनू निगम बेहद प्रभावित हुए और उन्होंने राजू कलाकार के साथ एक कोलैब किया, जहां वे राजू के साथ एक स्टूडियो में 'दिल पे चलाई छुरियां' गाना गाते दिखे। इसके अलावा उन्होंने राजू से कंकड़ बजाना भी सीखा। उस वक्त का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें राजू कलाकार सोनू निगम को कंकड़ बजाना सिखा रहे हैं। दोनों की इस जुगलबंदी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। फैंस इसे 2025 का सबसे बड़ा कोलैब बता रहे हैं।

पत्थरों से शुरू हुआ वायरल होने का सफर

आपको बता दें कि राजू कलाकार की कहानी किसी प्रेरणादायक फिल्म से कम नहीं है। सूरत के रांदेर इलाके में रहने वाले राजू एक कठपुतली कलाकार हैं, जिन्होंने अपनी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखे। उन्होंने संगीत के लिए कोई ट्रेनिंग नहीं ली, ना ही उनके पास गाने-बजाने के लिए कोई महंगे म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स थे, लेकिन उनके जुनून ने उन्हें एक अनोखा रास्ता दिखाया। एक दिन वे टूटे हुए पत्थरों को बजाते हुए 90 के दशक का मशहूर गाना 'दिल पे चलाई छुरियां' गाने पर बेहद ही सुरीली धुन निकाल रहे थे और अपने सुर में उस गाने को गा रहे थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर इतना वायरल हुआ कि वे रातों-रात सोशल मीडिया के स्टार बन गए। उनके इस गाने के वीडियो को अब तक 146 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा गया है।

क्या सोनू निगम ने राजू को दिया बड़ा मौका?

इस वायरल वीडियो ने न सिर्फ राजू को फैंस की भीड़ दी, बल्कि बॉलीवुड के लेजेंडरी सिंगर सोनू निगम का ध्यान भी खींचा। सोनू, जिन्होंने 'बेवफा सनम' फिल्म के लिए इस गाने को गाया था, राजू की क्रिएटिविटी से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने उनके साथ एक खास कोलैबोरेशन करने का फैसला किया। टी-सीरीज के साथ मिलकर बनाए गए इस वीडियो में सोनू और राजू एक साथ 'दिल पे चलाई छुरियां' गाते नजर आ रहे हैं। सोनू ने अपने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, "तुम इसे गुनगुना रहे हो... अब इसे नए अंदाज में सुनने के लिए तैयार हो जाओ। इस सोमवार कुछ खास आने वाला है!"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

रिज्यूमे हाफ, कॉन्फिडेंस फुल: शख्स ने दिया आधा छपा CV, कहा- पहले हायर करो फिर बताऊंगा कि क्या-क्या कर सकता हूं

प्यार में जिनका कटा, उन्हें ये चायवाला दे रहा शानदार ऑफर, पोस्टर देख आप भी कहेंगे- वाह भाई! क्या स्कीम है

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।