1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लाल मटका या काला मटका; कौन सा ज्यादा बेहतर? Video में शख्स ने दी जानकारी

लाल मटका या काला मटका; कौन सा ज्यादा बेहतर? Video में शख्स ने दी जानकारी

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 07, 2026 05:56 pm IST,  Updated : Apr 07, 2026 05:56 pm IST

अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जो आपका भी ध्यान खींच लेगा। उस वीडियो में वो बताता है कि लाल मटका और काला मटका में कौन से अच्छा होता है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@RASTRVADI_4

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हर दिन कुछ न कुछ ऐसा दिख ही जाता है जिसके बारे में लोगों ने सोचा नहीं होता है या फिर जानकारी नहीं होती है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपने भी ऐसे कई सारे वीडियो अभी तक देख ही लिए होंगे। अभी एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें शख्स ने मटके के बारे में बताया है। वायरल वीडियो में उसने बताया कि किन लोगों के लिए कौन से मटके का पानी फायदेमंद होता है। आइए फिर आपको भी बताते हैं कि वीडियो में शख्स ने क्या बताया और फिर आपको बताएंगे कि लोगों ने क्या प्रतिक्रिया दी है।

वीडियो में शख्स ने क्या बताया?

हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें शख्स सबसे पहले यह बोलता है कि लाल मटका का पानी ज्यादा फायदेमंद होता है या फिर काले मटके का, यह सवाल भारत के हर व्यक्ति के मन में है। इसके बाद वो दोनों मटके के फायदे बताता है। वो बोलता है, 'लाल मटके को नॉर्मल मिट्टी से बनाया जाता है जिसे आग में पकाया जाता है। अगर आपके शरीर में Iron की कमी है तो आपके लिए लाल मटके का पानी बेस्ट है क्योंकि इसमें Iron की मात्रा बहुत होती है।' इसके बाद वो काले मटके के बारे में बताता है। वो बोलता है, 'काले मटके को एक खास तरीके से, राख और धुआं से बनाया जाता है इसलिए इसके पानी में बैक्टीरिया नहीं पनपते हैं। अगर आपको गैस की दिक्कत है तो फिर आपके लिए काले मटके का पानी बेस्ट है क्योंकि इसका pH 8-8.5 होता है।'

वीडियो के अंत में वो दोनों में से कौन सा बेस्ट है, यह बताता है। वो बोलता है कि लाल मटका पानी को जल्दी ठंडा करता है मगर काला मटका उसी पानी को घंटों तक ठंडा रखता है तो कुल मिलाकर काला मटका, लाल मटके की तुलना में ज्यादा बेहतर है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @rastrvadi_4 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है और कई लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- लाल मटके का पानी ज्यादा पीते हैं भाई। दूसरे यूजर ने लिखा- काला मटका ज्यादा फायदा देता है। तीसरे यूजर ने लिखा- दोनों ही मटके का पानी पीना फायदेमंद होता है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

क्या आपने कभी देखे हैं ऐसे कस्टमाइज्ड जूते, Video ने खींचा लोगों का ध्यान

नदी में फंसे कुत्ते के लिए देवदूत बनकर पहुंचे ये लोग, Video जीत लेगा आप लोगों का दिल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।