बिहार के मुंगेर जिले से एक बड़ा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिले में दो बच्चों की मां प्रेमी संग फरार हो गई है। घटना के कुछ समय बाद महिला ने वीडियो जारी किया है और कहा है कि वह अपनी मर्जी से अपने प्रेमी विशाल के साथ आई है। महिला ने कहा कि वह अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती। महिला ने कहा कि मेरे या विशाल के परिवार के साथ कुछ हुआ तो इसका सारा जिम्मेदार मेरा पति और उसका परिवार होगा। वहीं, महिला के पति पवन ने बताया कि 27 मार्च की रात उसकी पत्नी घर से मोहल्ले की ही विशाल नाम के युवक के साथ निकली है। इसे लेकर उसने खड़गपुर थाना में मामला भी दर्ज करवाया है।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, ये पूरा मामला मुंगेर जिले के अंतर्गत हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के पश्चिमी अजीमगंज से सामने आया है। यहां के निवासी पवन कुमार की शादी नया राम नगर थाना क्षेत्र के मिल्की चक की शिवानी कुमारी से वर्ष 2017 में धूम धाम से शादी हुई थी। उनकी दो संतान भी हुई। लेकिन इस बीच पति पत्नी के रिश्ते ठीक नहीं रहे। पूर्व में भी पत्नी शिवानी के द्वारा अपने पति और ससुराल पक्ष पर उत्पीड़न का मामला भी दर्ज करवाया गया था। पति से रिश्ते ठीक नहीं होने के कारण मोहल्ले के ही एक युवक विशाल के कंधे का सहारा शिवानी को मिल गया। दोनों ने धीरे-धीरे प्यार में जीने मरने की कसम तक खा ली। इस बात का पता पति को भी चला तो उसने अपनी पत्नी को समझाया भी। हालांकि, शिवानी ने बड़ा कदम उठाया और बीते 27 मार्च कि रात वह अपने दोनों बच्चों को पति के पास छोड़ कर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई।
महिला ने वीडियो में क्या कहा?
जब 28 मार्च की सुबह महिला के पति पवन को इस बात की जानकारी हुई तो उसने खड़गपुर थाने में इसे लेकर मामला भी दर्ज करवाया। इस बीच शिवानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया। जिसमें वह कहते दिख रही है कि वह अपने पति पवन के साथ नहीं रहना चाहती है। इस कारण वह अपने मर्जी से दो बच्चों को छोड़कर विशाल के साथ आई है। इसमें विशाल और उसके परिवार को कुछ मालूम नहीं है। इसलिए अगर उसके परिवार और विशाल के परिवार को कुछ होता है तो इसकी सारी जबावदेही उसके पति पवन और पवन के परिवार की होगी।
महिला के पति ने क्या कहा?
वहीं, इस मामले में महिला के पति पवन ने बताया कि उसे 15 से 20 दिन पहले ही पत्नी और विशाल के रिश्ते का पता चला। उसने अपनी पत्नी शिवानी को समझाया भी था। पर उसने किसी की नहीं सुनी और बड़ा कदम उठाते हुए अपने प्रेमी विशाल के साथ फरार हो गई। इसको ले उसने मामला भी दर्ज करवाया है। वहीं, अब यह वाकया पूरे मोहल्ले के लिय चर्चा का विषय बना हुआ है। (रिपोर्ट: इम्तियाज खान)
ये भी पढ़ें- बिहार: दारोगा ने सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या की, मचा हड़कंप, सामने आई वजह
'चार आंखें और बड़ा मुंह', बिहार में पाई गई उल्लू जैसी दिखने वाली मछली! ग्रामीण मान रहे चमत्कार-VIDEO