1. Hindi News
  2. बिहार
  3. 'चार आंखें और बड़ा मुंह', बिहार में पाई गई उल्लू जैसी दिखने वाली मछली! ग्रामीण मान रहे चमत्कार-VIDEO

'चार आंखें और बड़ा मुंह', बिहार में पाई गई उल्लू जैसी दिखने वाली मछली! ग्रामीण मान रहे चमत्कार-VIDEO

 Published : Apr 06, 2026 02:38 pm IST,  Updated : Apr 06, 2026 02:46 pm IST

बिहार में अजीबोगरीब दिखने वाली मछली एक जाल में फंसी है। इसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। कुछ लोग बता रहे हैं कि इस तरह के मछली की प्रजातियां उत्तरी अमेरिका के इलाकों में पाई जाती हैं।

बिहार में मिली अजीबोगरीब मछली - India TV Hindi
बिहार में मिली अजीबोगरीब मछली Image Source : REPORTER INPUT

बिहार के बांका जिले में सोमवार को रजौन कटरिया नदी से एक दुर्लभ और अजीबोगरीब मछली मिलने से इलाके में कौतूहल का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों द्वारा नदी में मछली पकड़ने के दौरान यह अनोखी मछली जाल में फंस गई। इसकी सबसे खास बात यह है कि इसमें चार आंखें दिखाई देती हैं। इसका मुंह असामान्य रूप से बड़ा है। 

उल्लू जैसी दिख रही मछली

साथ ही इसकी बनावट कुछ लोगों को उल्लू जैसी भी प्रतीत हो रही है। मछली मिलने की खबर पूरे क्षेत्र में तेजी से फैल गई, जिसके बाद इसे देखने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचने लगे। 

उत्तरी अमेरिका में पाई जाती हैं ऐसी मछलियां

बताया जा रहा है कि इस तरह की मछली सामान्य तौर पर स्थानीय नदियों या तालाबों में नहीं पाई जाती है। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि ऐसी प्रजाति की मछलियां दक्षिणी अमेरिका के कुछ क्षेत्रों में पाई जाती हैं, इसलिए इसके यहां मिलने को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। 

चमत्कार से जोड़कर देख रहे ग्रामीण

फिलहाल इस मछली को धौनी होटल के पास रखा गया है। जहां लोग इसे देखने के लिए लगातार पहुंच रहे हैं। कुछ लोग इसे प्रकृति का अद्भुत जीव मान रहे हैं, जबकि कुछ ग्रामीण इसे किसी चमत्कार से जोड़कर भी देख रहे हैं। वहीं यह सवाल भी चर्चा का विषय बना हुआ है कि आखिर यह दुर्लभ मछली कटरिया नदी तक कैसे पहुंची।

बांका से दीपक की रिपोर्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।