1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अचानक से सड़क के किनारे रोक दिया सचिन तेंदुलकर ने गाड़ी, देखें वायरल हो रहा है वीडियो

अचानक से सड़क के किनारे रोक दिया सचिन तेंदुलकर ने गाड़ी, देखें वायरल हो रहा है वीडियो

 Published : Nov 04, 2022 11:54 pm IST,  Updated : Nov 04, 2022 11:54 pm IST

सचिन का चाय पीते हुए वीडिया खुब सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। सभी लोग वीडियो की तारीफ कर रहे हैं। सचिन ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर अपलोड किया है।

सचिन तेंदुलकर- India TV Hindi
सचिन तेंदुलकर Image Source : INSTAGRAM

सोशल मीडिया पर सचिन तेंदुलकर की वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है। हर कोई वीडियो को देखकर चकित है। सभी सचिन के बारे में लिख रहे हैं। आपको बता दें कि क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन का चाय पीते हुए वीडिया खुब सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। सभी लोग वीडियो की तारीफ कर रहे हैं। सचिन ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर अपलोड किया है। 

चाय के लिए उतर गए सड़क पर 

क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर के साथ एक रोड ट्रिप पर जा रहे थे। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सड़क किनारे गाड़ी खड़ी करके चाय पीने के लिए गाड़ी से नीचे उतरे हैं। उन्होंने सड़क किनारे एक चाय की दुकान पर कार को रोक दिया। वहां सचिन ने कड़क चाय और हाथों में रस्क लिए आनंद लेते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर सड़क किनारे स्टॉल पर अपने यात्रा के बारे में बताया हुए एक वीडियो अपलोड किया है।  उन्होंने वीडियो में बताया कि वे बेलगाम-गोवा राजमार्ग पर कहीं रुके थे।

आखिर कहां जा रहे थे सचिन 
वीडियो में सचिन को चाय का आनंद लेते देखा जा सकता है और वह उसमें रस्क डुबोते हैं। वीडियो में उनका बेटा अर्जुन पलक झपकते ही नजर आ रहा है। "रोड ट्रिप पे चाय तोड़ तो बना है!" वीडियो कैप्शन पढ़ता है। वीडियो देखने के बाद यूजर्स काफी शानदार टिप्पणियां कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "बस आपकी सादगी के लिए #Sachin Sir चकित रह गए।" हम आपके सबसे बड़े फैन में एक हैं। आपको बता दें कि पूरी दुनिया में सचिन तेंदुलकर क्रिकेट के गॉड के नाम से मशहुर हैं। क्रिकेट प्रेमी इनके खेल की तारीफ करते थकते नहीं हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।